संभल के बाद मुरादाबाद में बड़ा एक्शन, 101 लोगों के पट्टे निरस्त; 55 हेक्टेयर भूमि पर संशय
संभल के बाद अब मुरादाबाद प्रशासन ने एतहातपुर माली गांव में सरकारी भूमि पर दिए गए 101 पट्टों को निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई अभिलेखों की जांच के बाद ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। संभल में सरकारी भूमि पर कार्रवाई के बाद अब मुरादाबाद प्रशासन ने भी बड़ा कदम उठाया है। जिले के एतहातपुर माली गांव में सरकारी भूमि से जुड़े मामले में 101 लोगों के पट्टे निरस्त कर दिए गए हैं।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, एतहातपुर माली गांव में कुल 93 हेक्टेयर भूमि का मामला सामने आया है। इस भूमि पर वर्ष 1965 और 1985 में पट्टे आवंटित किए गए थे।
प्रशासन द्वारा अभिलेखों और राजस्व रिकार्ड की जांच के बाद इन पट्टों को निरस्त करने की कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि संबंधित भूमि का एक बड़ा हिस्सा अभी भी न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में है।
करीब 55 हेक्टेयर भूमि से जुड़ा मामला वर्तमान में जिलाधिकारी (डीएम) न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में इस हिस्से पर अंतिम निर्णय डीएम कोर्ट के आदेश के बाद ही लिया जाएगा।
डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने बताया कि सरकारी भूमि की सुरक्षा और राजस्व अभिलेखों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिन मामलों में अनियमितता या नियमों के विपरीत पट्टे दिए जाने की पुष्टि होगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।