Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अजमेर में निकाह, मुरादाबाद में हत्या... रुड़की में फेंका शव, पति ने पत्नी की हत्या कर कोर्ट में किया सरेंडर

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 02:00 AM (IST)

    मुरादाबाद में कारोबारी की बेटी अदीला की उसके पति गुलफाम अली ने थार कार में गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपित ने शव को रुड़की नहर में फेंककर बाद में सरेंड ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. पति गुलफाम अली ने पत्नी अदीला की गोली मारकर हत्या की।

    2. थार कार में गोली मारकर शव रुड़की नहर में फेंका गया।

    3. पुलिस पूछताछ में आरोपित पति ने अपना जुर्म कबूल किया।

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। दिल्ली से लापता हुई कटघर निवासी कारोबारी की बेटी अदीला की उसके ही पति गुलफाम अली ने गोली मारकर हत्या कर दी। निकाह के बाद पत्नी द्वारा गिफ्ट की गई थार कार में ही आरोपित ने मुरादाबाद-लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे पर कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारी।

    शव को उत्तराखंड के रुड़की में पहुंचकर नहर में फेंककर थार कार को घर खड़ी करके अगले दिन रामपुर के गंज थाने में दर्ज जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया।

    बुधवार को पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की है। दोनों ने अप्रैल माह में ही अजमेर पहुंच निकाह किया था, लेकिन इस बात की जानकारी अदीला के परिवार को नहीं थी। उधर रुड़की पुलिस को युवती का शव चार जुलाई को नहर में मिला और शिनाख्त नहीं होने पर अंतिम संस्कार भी कर दिया।

    कटघर के कोहिनूर तिराहा निवासी कारोबारी अदिव उर रहमान की बेटी अदीला रहमान हैदराबाद से ला की पढ़ाई कर रही थी। अदीला 25 जून को परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली थी। 29 जनवरी को हवाई जहाज से दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल नंबर एक पर उतरी थी। उसके बाद से उसका फोन बंद हो गया। उसके बाद परिवार के लोगों ने युवती की तलाश शुरू कर दी, लेकिन काफी तलाश के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो अदीला की मां ने 18 जुलाई को कटघर पुलिस को शिकायती पत्र दिया।

    युवती की मां ने देवापुर निवासी गुलफाम अली और इसके भाई कुरबान अली के खिलाफ बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस को पता चला कि गुलफाम अली ने रामपुर के गंज थाने में एक साल पहले दर्ज हुए जानलेवा हमले के मामले में एक जुलाई को रामपुर पहुंच कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट से आरोपित की रिमांड मांगी।

    रिमांड के बाद बुधवार को पुलिस ने कोर्ट से आरोपित से पूछताछ करने की अनुमति मांगी। कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह टीम के साथ रामपुर जेल में पहुंच गए। यहां आरोपित से पुलिस ने पूछताछ की तो चौकाने वाला राजफाश हुआ। पुलिस के अनुसार गुलफाम अली ने अप्रैल माह में अजमेर शरीफ जाकर अदीला से निकाह कर लिया था।

    खबरें और भी

    इस बात की जानकारी अदीला के परिवार को नहीं थी। पढ़ाई व कारोबार के सिलसिले में अदीला अक्सर बाहर रहती थी। ऐसे में दोनों नोएडा में किराये का फ्लैट रहकर रहने लगे। अदीला ने गुलफाम अली पर परिवार से बात नहीं करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसका पूरा खर्च खुद उठाती थी।

    निकाह के बाद पति को थार कार भी गिफ्ट की थी। परिवार से बात नहीं होने के चलते अक्सर दोनों में विवाद होने लगा। उधर 30 जुलाई अदीला दिल्ली से मुरादाबाद के लिए चली। अदीला ने रात में जोया पहुंची तो गुलफाम अली उसे लेने के लिए जोया थार कार से पहुंच गया। दोनों का कार में एक बार फिर विवाद शुरू हो गया।

    दोनों दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर स्थित पुराने टोल पर पहुंच गया। यहां पर आकर गुलफाम ने पत्नी अदीला के कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। पत्नी की हत्या कर वहीं से शव को कार में डालकर रुड़की ले गया। जहां एक नहर में शव को फेंक रात में ही रामपुर अपने दोस्त के पास पहुंच गया।

    यह भी पढ़ें- रामपुर में चलता था गोकशी का खेल, स्कॉर्पियो से आते थे मुरादाबाद-अमरोहा के बदमाश; पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 3 को दबोचा

    सुबह अपने घर पहुंचा और कार को खड़ी करके रामपुर कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया। उधर युवती का शव चार जुलाई को रुड़की के मंगलौर मिल गया। वहां की पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन 72 घंटे तक शव की शिनाख्त नहीं होने पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अब पुलिस आरोपित गुलफाम पुलिस कस्टडी में लेकर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कार बरामद करेगी।

    आरोपित ने पूछताछ में युवती की हत्या करने की बात स्वीकार की है। शव को रुड़की नहर में फेंकने की बात बताई है। पुलिस की टीम रुड़की भेजी जा रही है। जल्द ही आरोपित को पुलिस कस्टडी में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

                                                                                    कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी