Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल की दूसरी पत्नी की भी गई जान: फंदे पर झूलती मिली गर्भवती श्वेता, ससुरालियों पर संगीन आरोप

    Updated: Mon, 22 Dec 2025 12:42 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के कुंदरकी के इमरतपुर सिरसी गांव में एक गर्भवती महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। श्वेता सैनी नाम की महिला का शव फंदे से लटका मि ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    HighLights

    1. चार माह की गर्भवती थी श्‍वेता, पुल‍िस को पोस्‍टमार्टम र‍िपोर्ट का इंतजार

    संवाद सूत्र, जागरण, कुंदरकी। थाना क्षेत्र के गांव इमरतपुर सिरसी में रविवार दोपहर संदिग्ध हालातों में गर्भवती महिला की मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंचे स्वजन ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। स्वजन के मुताबिक विवाहित के चार माह का गर्भ था। मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।

    थाना क्षेत्र के इमरतपुर सिरसी निवासी राहुल सैनी की शादी मई माह में रामपुर के टांडा निवासी सफैरा की श्वेता सैनी से हुई थी। राहुल अपने परिवार और पत्नी के साथ रहता था। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गए।

    श्वेता चार माह के गर्भ से थी। ससुराली जनों के अनुसार रविवार सुबह ससुर बिस्कुट फैक्ट्री पर काम पर चले गए थे। जबकि राहुल सुबह पत्नी को बाइक जरूरत का समान दिलाने के बाद घर छोड़ चकफाजलपुर रुई के गोदाम पर कार्य करने चले गए।

    सुबह 11 बजे के बाद श्वेता ने उससे कुंदरकी से खजूर मंगवाएं। उनका कहना है कि इसी बीच श्वेता ने साड़ी के जरिए फंदा लगा लिया। लौटने पर उसका शव फंदे से लटकता मिला। जानकारी मिलने पर सीओ अशोक कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

    खबरें और भी

    घटना स्थल का निरीक्षण किया। इधर घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे मृतका के स्वजन ने हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि आरंभिक जांच में खुदखुशी का मामला प्रतीत हो रहा है।

    रात्रि में दंपती के बीच विवाद हुआ था। जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। यह राहुल सैनी की दूसरी शादी थी। इससे पहले आठ फरवरी को पहली पत्नी पूजा की भी प्रसव के दौरान झोलाछाप की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। 

     

    यह भी पढ़ें- UP को मिलने वाली है नई रफ्तार: गोरखपुर-शामली ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए सर्वे पूरा, जानें पूरा रूट