विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के इस जिले में 2.80 करोड़ की लागत से सात सड़कें होंगी चकाचक, शासन से बजट जारी

Published: Sat, 10 Jan 2026 02:43 AM (IST)

मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र में विधायक रामवीर सिंह ने 2 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सात ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. विधायक रामवीर सिंह ने सात सड़कों का भूमि पूजन किया।

  2. परियोजना की कुल लागत 2 करोड़ 80 लाख रुपये है।

  3. कुंदरकी क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। विधायक रामवीर सिंह ने कुंदरकी क्षेत्र में दो करोड़ 80 लाख लागत की सात सड़कों का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।

बिस्कुट फैक्ट्री, नगला हाशा, डोमघर, मोहनपुर मार्ग और चामुंडा मंदिर शेखूपुर खास पहुंच कर गांगन मोड़ से शिव मंदिर संपर्क मार्ग का मरम्मत कार्य होगा।

अब्दुल्लापुर संपर्क मार्ग पर, नगला हाशा से इमरतपुर ऊधो मार्ग पर, मोहनपुर पीतपुर वाया जलालपुर खास लिंक मार्ग और रूपपुर-सैफपुर संपर्क मार्ग, कुंदरकी से ढकिया जुम्मा संपर्क मार्ग, शेखुपुर खास से ढकिया जुम्मा सम्पर्क मार्ग पर सड़क निर्माण का भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर संजय कश्यप, सहायक अभियंता सोमेंद्र सिंह, जेई शशिबाला, ग्राम प्रधान बबीता, अनिल कुमार, ग्राम प्रधान अब्दुल मलिक, रमन भूषण, नसीम खान सहित अन्य रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।