विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इबादत के बीच अखाड़ा बनी मुरादाबाद की ये मस्जिद, बेल्टों से हमले का वीडियो देख पुलिस भी रह गई दंग!

Published: Thu, 26 Feb 2026 04:48 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 26 Feb 2026 09:36 PM (GMT+05:30)

मुरादाबाद की लाकड़ीवालान स्थित शिया मस्जिद में नमाज के दौरान तकबीर को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसका ...और पढ़ें

HighLights

  1. लाकड़ीवालान स्थित शिया मस्जिद में मारपीट के वीडियो के आधार पर आरोपितों की हो रही पहचान

  2. वीडियो प्रसारित होने की वजह से लोगों में चर्चा का विषय, दोनों ओर से हो रहे हैं समझौते के प्रयास

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मुकद्दस रमजान में अल्लाह एक नेकी के बदले 70 नेकियों के सवाब से नवाजता है। लेकिन, शहर की शिया मस्जिद को कुछ लोगों ने अखाड़ा बना दिया। इसका एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। जिसमें दोनों पक्ष मस्जिद के अंदर ही झगड़ते नजर आ रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने की वजह से पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और वीडियो में दिख रहे दाेनों पक्ष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दोनों पक्षों की ओर से समझौते के प्रयास हो रहे हैं।

दरअसल यह मामला मुगलपुरा के लाकड़ी वालान स्थित शिया मस्जिद का बताया जा रहा है। घटना पहले रोजे की बताई जा रही है। घटना के कई दिन बीतने के बाद वीडियो प्रसारित हाेने से हलचल मची हुई है। तकबीर के दौरान खड़े होने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। बहसबाजी होने के बाद नमाजियों के बीच विवाद बढ़ गया और फिर मारपीट शुरू हो गई।

इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे प्रसारित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नमाज के दौरान तकबीर के उच्चारण को लेकर दो पक्षों के बीच बहस शुरू हुई। पहले कहासुनी हुई, लेकिन माहौल गरमा गया और मस्जिद परिसर के अंदर ही दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर बेल्टों से हमला कर दिया। इस घटना से वहां मौजूद अन्य नमाजियों में अफरा-तफरी मच गई।

वीडियो में कुछ लोग बीच-बचाव करते भी नजर आ रहे हैं, लेकिन स्थिति कुछ देर तक तनावपूर्ण बनी रही। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रसारित वीडियो जांच का हिस्सा है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अफवाहों से बचने की सलाह दी है। इंटरनेट मीडिया पर शांति व्यवस्था को भंग करने वाले वीडियो न प्रसारित किये जाएं।

 

लाकड़ी वालान में नमाज के दौरान मारपीट का वीडियो प्रसारित हुआ है। इस प्रकरण में दोनों पक्ष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। वीडियो के आधार पर झगड़ा करने वालों की पहचान की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करेंगे।

- कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी


यह भी पढ़ें- UP Crime: मुरादाबाद में महिला चौकीदार को क्यों उतारा मौत के घाट? हत्यारोपित ने बताया वो खौफनाक कारण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।