विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के इस रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे फूड वैन का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगा नाश्ता-गर्म भोजन

Published: Tue, 27 Oct 2026 11:23 AM (IST)

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 24 घंटे चलने वाली फूड वैन का शुभारंभ हुआ है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. मुरादाबाद स्टेशन पर 24 घंटे फूड वैन शुरू।

  2. यात्रियों को गर्म भोजन, नाश्ता, पानी उपलब्ध होगा।

  3. डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने वैन का उद्घाटन किया।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों को खानपान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए फूड वैन शुरू की गई है। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनीता श्रीवास्तव ने फूड वैन का उद्घाटन किया। यह वैन 24 घंटे खुली रहेगी।

इसमें यात्रियों को गर्म भोजन, नाश्ता, स्नैक्स, पानी की बोतल समेत खानपान के अन्य उत्पाद मिल सकेंगे। रेलवे स्टेशन परिसर में टिकट खिड़की की ओर फूड वैन खोली गई है।

इससे ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को खाने-पीने की वस्तुएं खरीदने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि फूड वैन के अलावा अन्य उत्पादों की स्टाल लगाने की प्रक्रिया भी चल रही है। एडीआरएम प्रेम शंकर झा, सीनियर डीएससी ऋषि कुमार आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें- 'खाते-पीते घर का गैंग लीडर है...', ट्रेन के आगे सीना तानकर खड़ा हुआ जंगली भैंसों का 'सरदार'; आए मजेदार कमेंट्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।