विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद में मैदान खाली कराने पर बवाल: रणजी क्रिकेटर वाजिद को रास्ते में घेरकर लाठी-बेल्टों से पीटा

Published: Wed, 21 Oct 2026 01:34 PM (IST)

मुरादाबाद के लोदीपुर राजपूत गांव में खेल का मैदान खाली कराने को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद रणजी खिलाड़ी ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। पाकबड़ा क्षेत्र के लोदीपुर राजपूत गांव में खेल के मैदान को खाली कराने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि मंगलवार को मैदान की जिम्मेदारी संभाल रहे बादशाह से कोच बदरुद्दीन की कहासुनी हो गई। इसके बाद शाम को रणजी खिलाड़ी वाजिद के साथ लाठी-डंडों और बेल्टों से मारपीट की गई। घटना के बाद इलाके में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

लोदीपुर राजपूत गांव में रुक्मणि के नाम से खेल का मैदान है। इस मैदान को कोच बदरुद्दीन ने ले रखा है और उन्होंने इसकी देखरेख की जिम्मेदारी बादशाह को सौंप रखी थी।

मंगलवार को कोच बदरुद्दीन रणजी खिलाड़ी वाजिद को साथ लेकर मैदान में पहुंचे। वहां उन्होंने बादशाह से मैदान खाली करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि इसी विवाद के बाद मंगलवार शाम को रणजी खिलाड़ी वाजिद डीगरपुर रोड स्थित एक अस्पताल से दवाई लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान बादशाह के भाई फरदीन ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।

इसके बाद लाठी-डंडों व बेल्टों से मारपीट की। अचानक हुई मारपीट से अफरा तफरी मच गई। घटना के पीछे खेल के मैदान को खाली कराने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 299 करोड़ की मुरादाबाद यूनिवर्सिटी का हाल: बाहर से चमचमाता कैंपस, अंदर कॉलम तक टेढ़े... हैंडओवर पर उठे सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।