विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद की RH इंटरनेशनल फर्म में भीषण आग, लपटें देख बुलाई गईं दमकल की 10 गाड़ियां, काम कर रहे थे सैकड़ों कर्मचारी

Published: Mon, 14 Sep 2026 12:52 PM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2026 01:26 PM (IST)

मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में स्थित आरएच इंटरनेशनल फर्म में सोमवार को भीषण आग लग गई, जिससे सैकड़ों कर्मचारी सुरक्षित ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र के रामपुरदोराहा इलाके में गोट रोड पर स्थित आरएच इंटरनेशनल फर्म में सोमवार अचानक आग लग गई। जिस समय आग लगी फैक्ट्री के सैकड़ों कर्मचारी अपने काम में लगे थे।

फैक्ट्री के एक हिस्से से धुआं उठते ही अफरा-तफरी मच गई। सारे कर्मचारी भाग कर किसी तरह बाहर निकले। आनन-फानन में पुलिस और दमकल विभाग को आग की सूचना दी गई।

तब तक आग ने विकराल रूप लेकर पूरी फैक्ट्री को अपने चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगी। दमकल की चार गाड़ी करीब-करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पा सकी। बाद में 6 गाड़ियां और बुलाई गई।

दो घंटे बीतने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। सीएफओ डाॅ. राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि दमकल की दस गाड़ियां लगाई गई हैं। आग पर कुछ नियंत्रण मिल गया है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आग बुझाने के बाद कारणों की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में बीच सड़क बम की तरह फटने लगी वैगनआर! अधिवक्ता ने कूदकर बचाई जान, कांठ रोड पर मचा हड़कंप