विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्कूटी के चक्कर में दोस्त बने जान के दुश्मन: मुरादाबाद में सड़क पर लहराए तमंचे और तलवारें, मची अफरा-तफरी

Published: Thu, 29 Oct 2026 04:33 PM (IST)

मुरादाबाद के महबुल्ला गंज में स्कूटी विवाद को लेकर दोस्तों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान तमंचे ...और पढ़ें

मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में विवाद के दौरान लहराते तलवार और तमंचा। स्रोत इंटरनेट मीडिया

मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में विवाद के दौरान लहराते तलवार और तमंचा। स्रोत इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. करीब आधा घंटे तक चलता रहा हंगामा, पुलिस को देख भागे

  2. तमंचे लहराते हुए और तलवारों के साथ वीडियो हुआ प्रसारित

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। स्कूटी न देने पर दोस्त से एक दूजे के दुश्मन बने दो पक्ष सोमवार की रात कटघर के मुहल्ला महबुल्ला गंज में आमने सामने आ गए। मारपीट के बाद एक पक्ष तलवार लेकर बाहर निकल आया तो दूसरे दिन तमंचे लहरा दिए। आधा घंटे तक दोनों पक्षों में संघर्ष होता रहा।

एक युवक ने तमंचा निकालकर तान दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। एक युवक ने तलवार से हमला करने का प्रयास किया। विवाद में युवक प्रिंस और बासू घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपित भाग निकले। पूरे घटनाक्रम की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है। पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।

81644798

महबुल्ला गंज निवासी सागर और प्रिंस दोस्त थे। आठ दिन पहले सागर ने प्रिंस से स्कूटी मांगी थी। उसने स्कूटी देने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। एक दूसरे को देखने की धमकी दी थी।

सोमवार शाम प्रिंस का दोस्त बासू को सागर मिल गया। बासू ने प्रिंस से विवाद नहीं करने की बात कही तो उसके साथ भी गाली गलौज करनी शुरू कर दी। यह बात बासू ने अपने दोस्त प्रिंस को बताई।

रात करीब दस बजे प्रिंस सागर के पास पहुंचा और बात करने लगा। तभी दोनों में विवाद हो गया। जानकारी के बाद सागर का भाई माेनू, नीटू व अन्य लोग तमंचा व तलवार लेकर पहुंच गए। प्रिंस के भी कुछ दोस्त आ गए। इसके बाद संघर्ष शुरू हो गया।

81644797

काफी देर तक दोनों पक्षों में मारपीट के बाद धक्कामुक्की होती रही। इसी बीच एक युवक घर से तमंचा लेकर पहुंचा। उसने प्रिंस पर तमंचा तान दिया, लेकिन वहां पर मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह बचा लिया।

बाद में एक युवक तलवार लेकर पहुंच गया। उसने भी तलवार से हमला करने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मारपीट हुई थी। तमंचे की वीडियो मिली है।

तलवार से हमला किया गया है इस मामले की जानकारी नहीं है। दोनों पक्ष पुलिस तक नहीं आए थे, लेकिन अब सागर, मोनू और नीटू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद की 12 सोसायटियों में गैस संकट: PNG मिला नहीं और LPG सिलेंडर बंद करने की तैयारी, 1500 परिवारों की बढ़ी चिंता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।