Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ अग्निकांड के बाद मुरादाबाद में प्रशासन का एक्शन, दो कोचिंग सेंटर समेत 6 इमारतें सील

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 06:49 PM (GMT+05:30)

    लखनऊ अग्निकांड के बाद मुरादाबाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को छह प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। ...और पढ़ें

    माता मंदिर के पास प्रयास कोचिंग पर सील

    माता मंदिर के पास प्रयास कोचिंग पर सील

    HighLights

    1. लखनऊ अग्निकांड के बाद मुरादाबाद प्रशासन सक्रिय हुआ।

    2. बुधवार को छह प्रतिष्ठान सील किए गए।

    3. इनमें अस्पताल, कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी शामिल हैं।

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। लखनऊ में अग्निकांड के बाद मुरादाबाद प्रशासन हरकत में आया है। दो दिन में 35 प्रतिष्ठानों के सेफ्टी ऑडिट, एक कोचिंग सेंटर चाणक्य एकेडमी को सील करने बाद बुधवार को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने छह प्रतिष्ठानों को सील कर दिया।

    जिसमें दो कोचिंग सेंटर, एक लाइब्रेरी व तीन हॉस्पिटल शामिल हैं। इसके अलावा अग्निशमन विभाग की ओर से तीन कोचिंग संस्थानों व एक लाइब्रेरी संचालक को नोटिस जारी किया गया है। एमडीए ने जिन तीन हास्पिटल को सील किया है उसमें अल्फा हॉस्पिटल सेक्टर-पांच, क्योर हॉस्पिटल नया मुरादाबाद व दीपा हॉस्पिटल का नाम शामिल है।

    WhatsApp Image 2026-06-24 at 5.45.09 PM

    लाइनपार की वंडर्स लाइब्रेरी के साथ दो कोचिंग संस्थानों को भी सील किया गया है। प्रशासन की ओर से गठित पांच टीमों की अलग-अलग कार्रवाई जारी है। लिहाजा, देरशाम तक कार्रवाई का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है।

    डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने बताया कि सभी प्रतिष्ठानों का सेफ्टी आडिट कराया जा रहा है। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- आठ साल अंधेरे में गुजारे, मुरादाबाद में 16 साल बाद मिला इंसाफ; बिजली विभाग की मनमानी पर जीत