Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद में रील बनाते समय रामगंगा में डूबा युवक, बचाने गए दोस्त की हुई मौत

    Updated: Wed, 20 May 2026 11:41 PM (IST)

    मुरादाबाद में रील बनाने के दौरान रामगंगा नदी में दो युवक डूब गए। एक युवक रील बनाते समय गहरे पानी में चला गया, और उसे बचाने गए दोस्त की भी जान चली गई। ...और पढ़ें

    रील के चक्कर में रामगंगा में डूबने से एक की मौत। AI जेनेरेटेड फोटो

    रील के चक्कर में रामगंगा में डूबने से एक की मौत। AI जेनेरेटेड फोटो

    HighLights

    1. रील बनाते समय युवक रामगंगा नदी में डूबा।

    2. दोस्त बचाने गया, वह भी गहरे पानी में डूबा।

    3. गोताखोरों ने दोनों शवों को नदी से निकाला।

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। रील के शौक में दो युवा असमय काल की गर्त में समां गए। साथी दोस्त जब तब उन्हें बचाते, तब तक देर हो चुकी थी। स्थिति यह हुई कि डूबे एक दोस्त को बचाने को आगे आए साथी की भी जान चली गई।

    जिन पलों को मोबाइल में कैद करने की जद्दोजहद थी, वह भी डूब गया। अफरा-तफरी मच गई। मृतकों में शमी घर का इकलौता था जबकि उसका साथी शुएब भाई की सगाई के चलते तीन दिन पहले केरल से घर लौटा था।

    कुंदरकी के मुहल्ला लाइनपार निवासी रिजवान का बेटा शुएब केरल में सैलून की दुकान चलाता था। घरवालों के अनुसर, मंगलवार को बड़े भाई सलमान की सगाई थी।

    भाई की सगाई में शामिल होने के लिए ही शुएब तीन दिन पहले घर आया था। बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे शुएब मुहल्ले के ही दोस्त शमी और अन्य चार दोस्तों के साथ दो बाइकों पर सवार होकर गांव अहमद नगर जैतबाड़ा स्थित रामगंगा में नहाने के लिए निकले।

    पुलिस के अनुसार, शुएब को रील बनाने का शौक था। नहाते समय शुएब रील बनाने लगा। इसी बीच वह गहरे पानी में चला गया। वह डूबने लगा। तब बचाने के लिए दोस्तों को आवाज देनी शुरू की।

    दोस्तों ने जब शुएब की स्थिति देखी तो वह भी बचाने को आगे आए। इसमें शमी तुरंत रामगंगा में कूदा और उसकी ओर आगे बढ़ा। मगर, देखते ही देखते शमी भी डूबता चला गया। दोनों डूब गए। इससे चारों दोस्त घबरा गए। आस-पास के लोगों ने भाी देखा तो शोर मचा दिया। भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस को जानकारी दी गई।

    खबरें और भी

    अफरा-तफरी मच गई। गोताखोर बुलाए गए। सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। करीब एक घंटे की तलाश के बाद गोताखोरों ने शाम करीब छह बजे दोनों को बाहर निकाल लिया। दोनों को कुंदरकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

    एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि दो युवक रामगंगा में नहाते समय डूब गए थे। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक उनकी जान जा चुकी थी। साथ पहुंचे अन्य चारों दोस्तों के बारे में जानकारी की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- कानपुर देहात में स्कूली बस और ट्रक की भिड़ंत, चार बच्चे घायल; मंत्री दारा सिंह ने काफिला रोक एंबुलेंस बुला पहुंचाया अस्पताल

    यह भी पढ़ें- हिंदू लड़के से बात करने पर पिता ने ही की थी हत्या, जीआरपी ने कुशीनगर से बिग्गन अंसारी को किया गिरफ्तार