भतीजे से इश्क में अंधी हुई पत्नी; पहले बंधक बनाकर दिया करंट, फिर जबरन पिलाया जहर
मुरादाबाद में एक पत्नी ने अपने भतीजे से प्रेम प्रसंग के चलते पति को करंट लगाकर और जहर पिलाकर मार डाला। हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई, ...और पढ़ें

क्रमश: मृतक पवन ठाकुर का फाइल फोटो, हत्यारोपित पत्नी आंचल और प्रेमी अंकित
HighLights
आरोपित पत्नी, प्रेमी, साली और साली के प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में लिया, स्वीकारी घटना
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। भतीजे से शादी की खातिर पत्नी ने पति को करंट देकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को खुदकुशी का रूप देने के लिए मौत से पहले उसे जबरन जहर भी पिलाया। पूरी वारदात में पत्नी की बहन ने इस शर्त पर साथ दिया कि जीजा की मौत के बाद वह भी आराम से उसी घर में अपने प्रेमी संग रह सकेगी। मगर, कहानी बहुत देर ना टिक सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से युवक की मौत की पुष्टि हुई। शरीर पर चोट के नौ निशान मिले, जहरीले पदार्थ के लक्षण भी मिले।
हत्या की कहानी साफ होते ही पति की खुदकुशी की जानकारी देने वाली पत्नी शक के घेरे में आ गई। पुलिस ने उसे उठाया तो उसने पूरी कहानी स्वीकार ली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित पत्नी आंचल, उसके प्रेमी भतीजे अंकित, साली शिखा व साली के प्रेमी अजय दिवाकर को हिरासत में ले लिया है।
कृषि विभाग कार्यालय स्थित कुंदनपुर मझोला फैक्ट्री के पास रहने वाले पवन ठाकुर मूलरूप से बगी गोधनपुर मैनाठेर के रहने वाले हैं। पवन के दूसरे भाई देवेंद्र लाइनमैन हैं। वह परिवार संग चौधरी चरण सिंह चौक के पास रहते हैं। साल 2020 में पवन की शादी संभल के हजरतनगर गढ़ी के गांव बटौवा निवासी आंचल से हुई। दो वर्षीय बेटी दिव्यांशी है।

पुलिस के अनुसार, दो साल पूर्व आंचल का पवन के सगे तहेरे भाई के बेटे (भतीजे) अंकित से प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ। छह माह पूर्व पवन को इस बात की भनक लग गई जिसके बाद से विवाद शुरू हो गया। मगर, दोनों मानने को तैयार ना थे। विवाद बढ़ता गया।
खबरें और भी
इस बीच आंचल की बहन शिखा का जयंतीपुर बालाजी मंदिर मझोला निवासी अजय दिवाकर से भी प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शिखा भी बीते कई माह से बहन आंचल के घर रह रही थी। बढ़ते कलेश पर आंचल ने बहन शिखा से कहा कि पति को ठिकाने लगा देती हूं, इसमे तुम्हें भी साथ देना होगा।
तब बहन शिखा ने कहा कि जीजा के मरने पर घर तुम्हारा हो जाएगा। 10 बीघे जमीन तुम्हें मिल जाएगी, हमें क्या मिलेगा। तब आंचल ने कहा कि तुम भी साथ ही घर मे ही रहना। तब दिक्कत ही किस बात की? इसी के बाद पत्नी आंचल, उसके प्रेमी भतीजे अंकित, साली शिखा व साली के प्रेमी अजय दिवाकर ने हत्या की योजना बनाई।
शुक्रवार शाम जब पवन काम कर घर लौटे तो पत्नी ने पहले विवाद शुरू किया। फिर चारों ने मिलकर पवन को बंधक बनाया और करंट दिया। इस बीच उसे जबरन जहर पिलाया गया जिससे मौत के बाद उसे खुदकुशी का रूप दिया जा सके। रात भर शव घर में पड़ा रहा। शनिवार सुबह आंचल ने पवन की दोनाें बहनों अनीता व बबीता को फोन किया।
पवन की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। दोनों बहनें पहुंची, पवन को अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुरुआती पूछताछ की तब पत्नी ने मौत का कारण खुदकुशी बताया।
तब विरोधाभासी कहानी पर बहनों के साथ पुलिस भी अलर्ट हुई। शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या की कहानी पर मुहर लगा दी। पुलिस ने तुरंत ही पत्नी आंचल को उठाया तो उसने सिलसिलेवार पूरी घटना स्वीकार कर ली। जिसके बाद चारों को हिरासत में ले लिया गया।
पवन ने बहनों से कहा था...मैं मरूं तो खुदकुशी मत समझना
बीते छह माह से पवन काफी परेशान था। दो माह पूर्व उसे पत्नी के इरादों की भनक लग गई थी। तभी से वह बहनों अनीता व बबीता को जब फोन करता तब एक ही बात कहता कि बहन, मेरी मौत को आत्महत्या ना मानना।
तुम्हारा भाई कभी आत्महत्या नहीं करे। मैं जब भी मरूंगा, मेरी हत्या होगी। पुलिस को बहनों से पवन की इस बातचीत की आडियो रिकार्डिंग भी हाथ लगी है।
आरोपित पत्नी आंचल, उसके प्रेमी भतीजे अंकित, साली शिखा व साली के प्रेमी अजय दिवाकर को हिरासत में ले लिया है। चारों ने घटना स्वीकार कर ली है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: गर्मी में अफसरों को लगेगा झटका! विकास भवन के दफ्तरों से हटेंगे AC, CDO का कड़ा फरमान