विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लव मैरिज के 1.5 साल बाद ससुराल के बाहर हथौड़ा लेकर बैठी महिला, एंट्री न मिलने पर काटा बवाल

Published: Mon, 19 Oct 2026 04:15 PM (IST)

पाकबड़ा में डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह करने वाली एक महिला को ससुराल में प्रवेश नहीं मिला, जिसके बाद वह ...और पढ़ें

पाकबड़ा के शनिवार का बाजार स्थित ससुराल के बाहर चारपाई पर बैठी गुलिस्ता। जागरण

पाकबड़ा के शनिवार का बाजार स्थित ससुराल के बाहर चारपाई पर बैठी गुलिस्ता। जागरण

संवाद सहयोगी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)। प्रेम विवाह के करीब डेढ़ साल बाद एक महिला को अपने ही ससुराल में एंट्री नहीं मिलने का मामला सामने आया है। पति के घर में प्रवेश नहीं मिलने से नाराज गुलिस्ता अपने ससुराल के दरवाजे पर चारपाई डालकर बैठ गई।

महिला ने हथौड़े से दरवाजे पर लगा ताला तोड़ने की कोशिश भी की, लेकिन ताला नहीं टूटा। मौके परभीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की।

तैमूर पुत्र मौ रियाज और गुलिस्ता की करीब डेढ़ साल पहले लव मैरिज हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे परेशान किया जा रहा था। पिछले करीब पांच महीने से पति उसके साथ मारपीट करता था और खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता था।

आरोप है कि पति उसे किराये के मकान में छोड़कर खुद अपने घर पर रहता था। बताया जा रहा है कि गुलिस्ता और उसका पति नजरे आलम के मकान में किराये पर रहते थे।

किराया नहीं देने के कारण मकान मालिक ने उन्हें मकान से निकाल दिया। इसके बाद गुलिस्ता के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई। महिला का आरोप है कि जब वह अपने पति के घर पहुंची तो उसे अंदर जाने नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में 80% युवाओं पर चढ़ा दाढ़ी का खुमार: KGF स्टाइल बना पहली पसंद, जानें क्यों ट्रेंड में है बेयर्ड लुक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।