Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Moradabad: पड़ोसी ही निकला हत्यारोपित, जूतों की माला पहनाकर घूमाने की रंजिश में ठेकेदार की हुई हत्या

    Updated: Tue, 22 Oct 2024 07:50 AM (IST)

    ठेकेदार की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पड़ोसी ही हत्यारा निकला। आठ महीने पहले आरोपित ने घनश्याम के परिचित एक परिवार की बेटी से छेड़ ...और पढ़ें

    Moradabad News: खबर में प्रतीकात्मक फोटो का उपयोग किया गया है।
    Moradabad News: खबर में प्रतीकात्मक फोटो का उपयोग किया गया है।

    HighLights

    1. आठ माह पहले छेड़छाड़ मामले में हुई थी पिटाई
    2. पकड़े जाने पर आरोपित ने स्वीकारा

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। ठेकेदार घनश्याम की हत्या का चौकाने वाले राजफाश हुआ। पड़ोसी ही कातिल निकला। पता चला कि आठ माह पूर्व आरोपित ने घनश्याम के परिचित एक परिवार की बेटी से छेड़छाड़ की थी। उस पर घनश्याम व लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई की थी। उग्र भीड़ ने उसको जूतों की माला पहनाई और बरात निकाली थी।

    इस पूरे घटनाक्रम में उसका का तमाशा बन गया। उसके रिश्ते आने बंद हो गए। इसी के बाद बेइज्जती का बदला लेने के लिए आरोपित ने ठेकेदार को मौत के घाट उतार दिया। सभी साक्ष्यों के बाद देररात पुलिस ने आरोपित को उठाया तो उसने पूरा घटनाक्रम स्वीकार कर लिया। पुलिस मंगलवार को मामले में प्रेस कांफ्रेंस करने की तैयारी में है।

    खेत पर मिला था शव

    पाकबड़ा के बड़ा मंदिर मोहल्ले के रहने वाले घनश्याम सिंह सैनी बिल्डिंग निर्माण ठेकेदार थे। वह खेत की रखवाली के चलते वहां रुकते थे। उसी के चलते रोज की तरह बुधवार की रात भी खेत पर रुके। मगर, अगली सुबह खेत में उनका शव मिला। नाक, गर्दन और हाथ की नस कटी हुई थी। शरीर पर चाकू कई घाव थे। बेटे अजय, मां आनंदी पत्नी बीना से पुलिस ने किसी से रंजिश को लेकर सवाल किया तो सभी ने इनकार किया। लिहाजा, अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी लिखी गई।

    पुलिस को फोन सीडीआर से मिले साक्ष्य

    जांच में घटना के तार पड़ोसी से जुड़े। फोन सीडीआर व अन्य कई महत्वपूर्ण साक्ष्य हाथ लगे। उसी आधार पर पुलिस ने सोमवार देररात आरोपित को उठा लिया। पहले वह पुलिस को गुमराह करता रहा। फिर पूरी कहानी स्वीकार कर ली। पुलिस अब आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल की बरामदगी में जुटी है। इधर, थाना पुलिस मामले में कुछ कहने से बचती नजर आई। हत्या की गुत्थी सुलझने की बात जरूर कही। 

    खबरें और भी

    एकता विहार में दामाद ने तोड़ा कार का शीशा, साले को दी गालियां

    कटघर के एकता विहार कॉलोनी में दामाद ने साले की क्रेटा में तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं फोन पर गालियां दीं। आरोप है कि दामाद शादी के एक माह से ही पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। गर्भपात कराने का भी दबाव बना रहा था। शिकायती पत्र पर पुलिस ने प्राथमिकी लिखकर जांच शुरू कर दी है।

    ये भी पढ़ेंः Net Worth Tej Pratap: कितनी संपत्ति के मालिक हैं करहल सीट से सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव, नामांकन में दी जानकारी

    ये भी पढ़ेंः Bulandshahr Cylinder Blast: बुलंदशहर स‍िलेंडर ब्‍लास्‍ट में मरने वालों की संख्‍या हुई छह, 10 घायल

    एकता विहार के रहने वाले शादाब ने अपनी बहन महक शहजाद की शादी फरवरी 2024 में मुहल्ला डेहरिया के रहने वाले अफ्फान से कराई थी। शादी के बाद से ही वह पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था। कई बार मियां-बीवी का झगड़ा होने पर वह मायके में रात में ही छोड़ जाया करता था। कई बार परिवार के बुजुर्गों ने समझाया। लेकिन, उसका तरीका नहीं बदला। महिला गर्भ से हुई तो उसके ऊपर गर्भपात करने का दबाव बनाया जाने लगा। महिला नहीं मानी तो जून माह में वह उसे मायके छोड़ गया।

    क्रेटा पर पत्थर मारे

    19 की रात शादाब और उनके स्वजन किसी कार्यक्रम में थे। आरोप है कि अफ्फान अपने साथियों के साथ एकता विहार पहुंचा। साले को गालियां देने के साथ ही क्रेटा पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया। घटना को अंजाम देकर वह निकल गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने फुटेज पुलिस को दिखाई। थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी लिखकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।