Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: कक्षा छह से नौ तक के मेधावियों को हर माह छात्रवृत्ति देगा डाक विभाग, आवेदन करने के लिए 16 दिन का समय

    Updated: Sat, 14 Sep 2024 08:00 PM (GMT+05:30)

    UP News डाक विभाग की दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत कक्षा 6 से 9 तक के मेधावी छात्रों को डाक टिकट संग्रह करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए छात्रवृत्ति ...और पढ़ें

    UP News: प्रति माह दी जाएगी 500-500 रुपये छात्रवृत्ति। फाइल फोटो
    UP News: प्रति माह दी जाएगी 500-500 रुपये छात्रवृत्ति। फाइल फोटो

    HighLights

    1. 30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन, क्विज प्रतियोगिता से चयन
    2. छात्रवृत्ति देने का उद्देश्य डाक टिकट में रुचि बढ़ाकर संग्रह करना

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। UP News: डाक विभाग डाक टिकट में रुचि बढ़ाकर संग्रह करने के उद्देश्य से कक्षा छह से नौ तक के मेधावियों को हर माह छात्रवृत्ति देगा। इसके लिए विभाग की ओर से छात्रों से 30 सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं।   क्विज प्रतियोगिता के जरिये छात्रों का चयन होगा और वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रतिमाह 500-500 रुपये छात्रवृत्ति के दिए जाएंगे।

    दीन दयाल स्पर्श योजना

    • डाक विभाग की ओर से दीन दयाल स्पर्श योजना शुरू की गई है।
    • योजना के तहत कक्षा छह से नौ तक के छात्रों से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
    • छात्र क्यूआर कोड के माध्यम से आनलाइन अथवा डाक विभाग से आफलाइन फार्म प्राप्त कर सकते हैं।
    • फार्म छात्रों को डाक विभाग में ही जमा करना होगा।
    • क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से प्रत्येक कक्षा से दस-दस मेधावी छात्रों का चयन किया जाएगा।
    • वित्तीय वर्ष 2024-25 में छात्रों को प्रति माह 500-500 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Haridwar: जिन बच्‍चों पर दया दिखाते हैं आप, वह ले रहे अपराध की ट्रेनिंग; मां-बाप को नहीं कोई परवाह

    फिलेटली डाक टिकट अकाउंट भी खोला जाएगा

    छात्रों का फिलेटली डाक टिकट अकाउंट भी खोला जाएगा। इस खाते में 200 रुपये जमा कराए जांएगे। योजना के तहत एक वर्ष तक छात्रों को छात्रवृत्ति मिलेगी।

    इसके अलावा जब भी कोई नया डाक टिकट जारी होगा, वह डाक टिकट छात्रों को डाक के माध्यम से भेजा जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों को डाक टिकट के बारे में जागरूक करना और डाक टिकट संग्रह करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

    विभाग नहीं लेगा टिकट भेजने का डाक खर्च

    प्रत्येक डाक टिकट का पैसा फिलेटली डाक टिकट खाते से कटता रहेगा। टिकट भेजने का डाक खर्च विभाग नहीं लेगा। जब तक फिलेटली खाते का पैसा खत्म नहीं होता, विभाग डाक टिकट भेजता रहेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्‍ली की तरह उत्‍तराखंड में भी बना कचरे का पहाड़, 150 मीट्रिक टन कूड़ा रोजाना डंप; निस्तारण की व्यवस्था नहीं

    डाक विभाग की इस योजना का उद्देश्य छात्रों को डाक विभाग, उसकी योजना व डाक टिकट के प्रति जागरूक करना और डाक टिकट संग्रह करने के लिए प्रेरित करना है।

    दीन दयाल स्पर्श योजना के लिए छात्र 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। क्विज के माध्यम से प्रत्येक कक्षा के मेधावी छात्रों का चयन होगा और उन्हें वित्तीय वर्ष में प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी। योजना का उद्देश्य छात्रों को डाक टिकट के बारे में जागरूक करना और टिकट संग्रह के लिए प्रेरित करना है।  - संजय गुप्ता, सीनियर पोस्टर मास्टर, मुख्य डाकघर मुरादाबाद