विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Police : दिल्ली सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करना पड़ा महंगा, आप के महानगर अध्यक्ष समेत 11 के खिलाफ केस दर्ज

Published: Sat, 23 Mar 2024 12:54 PM (GMT+05:30)

मामले में उप निरीक्षक इंस्पेक्टर अरुण कुमार की तहरीर पर आप के महानगर अध्यक्ष रविंद्र भाटिया पूर्व जिलाध्यक्ष जाबिर हुसैन ...और पढ़ें

UP Police : दिल्ली सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करना पड़ा महंगा
UP Police : दिल्ली सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करना पड़ा महंगा

मुरादाबाद : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आप के महानगर अध्यक्ष रविंद्र भाटिया की अगुवाई में आंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग को लेकर नारेबाजी की थी।

धारा 144 लागू होने के बावजूद आम आदमी पार्टी के प्रदर्शनकारियों द्वारा पार्क से निकालकर कुछ दूरी तक जुलूस निकालकर अपना रोष प्रकट करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सभी को पार्क के अंदर ही रोक दिया था।

मामले में उप निरीक्षक इंस्पेक्टर अरुण कुमार की तहरीर पर आप के महानगर अध्यक्ष रविंद्र भाटिया, पूर्व जिलाध्यक्ष जाबिर हुसैन एडवोकेट, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रीता पाल, युवा मोर्चे के प्रदेश सचिव जावेद के अलावा इमरान, रिहान, मास्टर बदलू सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि विवेचना के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।