Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bharat Jodo Nyay Yatra: मुरादाबाद में राहुल बोले ' नफरत की दुकान बंद करने को निकला हूं', प्रियंका वाड्रा ने कहा, सुनो ससुराल वालो...

    Updated: Sat, 24 Feb 2024 02:22 PM (IST)

    Rahul Gandhi’s Bharat Jodo Nyay Yatra मुरादाबाद में राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा मुरादाबाद में पहुंची। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। च ...और पढ़ें

    Rahul Gandhi’s Bharat Jodo Nyay Yatra: मुरादाबाद में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
    Rahul Gandhi’s Bharat Jodo Nyay Yatra: मुरादाबाद में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

    HighLights

    1. प्रियंका वाड्रा के अलावा केंद्रीय मंत्री भी यात्रा में शामिल
    2. राहुल ने कहा, देश में जातीय जनगणना होनी चाहिए

    जागरण संवाददाता मुरादाबाद। बहन प्रियंका की ससुराल से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ की। शनिवार को राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका वाड्रा के साथ मुरादाबाद के जामा मस्जिद चौराहे से यात्रा प्रारंभ की।

    लोगों का ध्यान भटका रहे पीएम

    संभल चौराहे पर राहुल गांधी जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी देश में नफरत फैलाने का काम रही है। लोगों का ध्यान भटका कर देश को लूट रहे हैं। मैं नफरत की दुकान बंद करने निकला हूं। देश की 90 फीसद आबादी को भाजपा सरकार में किसी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। हवाई अड्डे प्रधानमंत्री ने अपने दोस्तों को दे दिए यहां तक की हिमाचल के सेब तक पर उनका कब्जा है।

    जातीय जनगणना के बाद लगेगा पता

    देश में जातीय जनगणना होनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री लोगों को भटका कर वोट मांगते हैं। देश में 50 फीसदी आबादी किसानों की है। 15 प्रतिशत अल्पसंख्यक, 15 प्रतिशत दलित आबादी है 8 फीसद आदिवासी हैं। देश में जातीय जनगणना के बाद ही पता चलेगा कि इन सबके साथ सरकार कैसा व्यवहार कर रही है।

    विपक्ष को डराने के लिए ईडी और सीबीआई

    राहुल ने कहा कि विपक्ष के कुछ दलों के नेताओं को ईडी और सीबीआई का डर दिखाया जा रहा है। लेकिन हम डरने वाले नहीं है। न्याय के लिए यात्रा शुरू की है लड़ते रहेंगे। देश के बड़े सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं, संस्थानों में दलित पिछड़े और आदिवासी नहीं है। मीडिया में भी उनकी भागीदारी नहीं है। 

    खबरें और भी

    प्रियंका ने कहा, सुनो ससुरालवालो...

    प्रियंका वाड्रा ने अपने भाषण की शुरुआत सुनो ससुराल वालों कहकर की। उन्होंने कहा कि 2 साल पहले मैं विधानसभा चुनाव में यहां आई थी। देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है तब से अब तक कुछ बदला। लोगों से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि कभी नहीं बदलेगा जब तक आप नहीं बदलोगे। कुछ नहीं बदलने वाला है। कांग्रेस ने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई है। पिछले चुनाव में भी हमने तमाम योजनाओं के साथ घोषणा पत्र जारी किया था। जिन प्रदेशों में हमारी सरकार में बनी वहां हमने उन्हें तत्काल लागू किया। उत्तर प्रदेश में भी हम सरकार में होते तो सारे वादे पूरे करते।

    ये भी पढ़ेंः UP Police Bharti: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा निर्णय, यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 निरस्त

    ये रहे यात्रा के साथ

    पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश सिंह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी समेत कई कांग्रेसी नेता भी यात्रा में साथ रहे। यात्रा एसपीजी के घेरे में रही। स्थानीय पुलिस प्रशासन के कई अवसर यात्रा में साथ रहे। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

    ये भी पढ़ेंः Lucknow Airport New Terminal 3: लखनऊ एयरपोर्ट के नए टर्मिनल टी-3 का शानदार लुक आया सामने, जल्द यात्रियों के लिए होगा शुरू

    बुलंदशहर में यात्रा का होगा विश्राम

    शनिवार शाम को बुलंदशहर के डिबाई में यात्रा का विश्राम होगा। बुलंदशहर के आगे 25 फरवरी को राहुल की न्याय यात्रा अलीगढ़, हाथरस होते हुए आगरा पहुंचेगी। यहां यात्रा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी पहुंच रहे हैं। आगरा में इस यात्रा में शामिल होंगे। प्रियंका गांधी भी फतेहपुर सीकरी लोकसभा तक भाई राहुल गांधी के साथ रहेंगी।