Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'धुरंधर-2' का वो 1 सीन जिसने थियेटर में मचा दिया गदर, रणबीर का डायलॉग सुन दर्शक बोले- 'ये है असली हिंदुस्तान!'

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 03:11 PM (IST)

    मुरादाबाद में 'धुरंधर-2 द रिवेंज' ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। फिल्म के शो हाउसफुल चल रहे हैं, और दर्शक इसे 'पैसा वसूल' बता रहे हैं। रणवीर सिंह के ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 के पोस्टर के साथ सेल्फी लेते हुए दर्शक

    धुरंधर 2 के पोस्टर के साथ सेल्फी लेते हुए दर्शक

    HighLights

    1. शहर में धुरंधर-2 का जबरदस्त क्रेज, हाउसफुल शो में बजी सीटी-तालियां

    2. फिल्म को लेकर एडवांस बुकिंग में जबरदस्त क्रेज

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 द रिवेंज ने शहर के सिनेमाघरों में दस्तक देते ही धूम मचा दी है। वेव और पीवीआर समेत शहर कगे थिएटरों में पहले ही दिन से शो हाउसफुल चल रहे हैं। लंबे समय से दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट का इंतजार था। जो अब बड़े पर्दे पर देखने को मिल रहा है।

    लगभग चार घंटे की फिल्म के बावजूद दर्शक अंत तक सीट से बंधे नजर आ रहे हैं और इसे ‘पैसा वसूल’ बता रहे हैं। फिल्म में जैसे ही ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी डायलाग आया, पूरे हाल में जोरदार तालियां गूंज उठीं। गजरौला दर्शक मोहित ने बताया कि फिल्म में हमजा ने जब इलियारी में घुस कर सारे बलूचों को मारा वह शीन हमेशा याद रहेगा।

    dhurander 2 movie 02

    वहीं नवनीत यादव ने बताया कि फिल्म की अवधि करीब चार घंटे है, लेकिन इसकी पकड़ इतनी मजबूत है कि समय का अहसास ही नहीं होता। वहीं रामगंगा विहार के अनुज ने बताया कि कहानी में देश की हालिया घटनाओं को जिस तरह पिरोया गया है। रणवीर सिंह जब यह बोलता है कि बदला लेना आसान नहीं होता इससे रोंगटे खड़े हो गए।

    दर्शक प्रसांत ने बताया कि फिल्म में मेजर इकबाल का किरदार निभा रहे अर्जुन राजपाल का डायलाग दर्शकों को भीतर तक झकझोर देता है। वहीं रणवीर सिंह अपने किरदार जसकीरत के जरिए भावनाओं की गहराई को सामने लाते हैं। इस जन्म में फैमिली फर्स्ट यारा जैसे डायलाग दिल को छू जाता है।

    खबरें और भी

    कटघर के सुमित ने बताया कि फिल्म में आर माधवन से जब बदला लेता है वह सीधे दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देता है। कई दर्शकों ने कहा कि फिल्म देखते समय ऐसा महसूस होता है जैसे वे खुद घटनाओं का हिस्सा हों।

    एडवांस बुकिंग में जबरदस्त क्रेज

    फिल्म को लेकर एडवांस बुकिंग को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के प्रमुख सिनेमाघरों में टिकट खिड़कियों और आनलाइन प्लेटफार्म्स पर दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

    पहले ही दिन के कई शो लगभग फुल हो चुके हैं, जिससे साफ है कि फिल्म को लेकर लोगों में खासा क्रेज बना हुआ है। वेव सिनेमा के मैनेजर चमन ने बताया कि 500 एडवांस बुकिंग हो चुकीं है। खासतौर पर रणवीर सिंह और आर माधवन की जोड़ी को देखने के लिए युवाओं में अलग ही उत्साह नजर आ रहा है।

    वह फिल्म को लेकर पहले से ही उत्साहित थे और कई बार ट्रेलर देख चुके थे। दोस्तों के साथ फिल्म देखने के बाद उन्हें लगा कि यह पूरी तरह पैसा वसूल है। -प्रीति

    फिल्म में मुख्य किरदार का अभिनय काफी दमदार है और यह दिखाता है कि धैर्य और बुद्धिमत्ता से किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है। - सुमित यादव, गजरौला

    फिल्म को देखने के लिए चार दिन पहले से एडवांस बुकिंग करा रखी थी। फिल्म में सबसे रोल रणवीर सिंह का लगा। - दीपिका

    फिल्म में इमोशन और देशभक्ति दोनों हैं, इसलिए हर सीन दिल को छूता है। रणवीर सिंह का डायलाग इस जन्म में फैमिली फर्स्ट यार सबसे अच्छा लगा। - प्रतीक


    यह भी पढ़ें- UP Panchayat Election 2026: क्या 2 महीने बाद गांवों में बैठेंगे प्रशासक? मुरादाबाद की 643 पंचायतों में मची हलचल!