Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: सपा के वरिष्ठ नेता डीपी यादव ने गोली मारकर किया सुसाइड, लोकसभा चुनाव में पार्टी ने छीनी थी अहम जिम्मेदारी

    Updated: Sat, 08 Jun 2024 10:55 AM (IST)

    Moradabad Samajwadi Party Leader Committed Suicide मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के लिए बुरी खबर है। यहां से सपा के वरिष्ठ नेता और निवर्तमान जिलाध्यक् ...और पढ़ें

    निवर्तमान जिलाक्ष्यक्ष डीपी यादव ने किया सुसाइड। फाइल फोटो।
    निवर्तमान जिलाक्ष्यक्ष डीपी यादव ने किया सुसाइड। फाइल फोटो।

    HighLights

    1. सुसाइड के कारणाें का पता लगा रही पुलिस
    2. पार्टी ने लोकसभा चुनाव में साले को सपा ने बनाया था जिलाध्यक्ष

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के निर्वातमान जिलाध्यक्ष ने शनिवार सुबह गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर उनके रिश्तेदार और कार्यकर्ता उनके बुद्धिविहार में आवास पर पहुंच गए। पूर्व राज्यसभा सांसद वीर सिंह ने पुलिस को घटना की सूचना दी। अभी आत्महत्या करने करना का पता नहीं लगा।

    संस्थापक सदस्यों में से एक थे

    डीपी यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। समाजवादी पार्टी में महत्वपूर्ण पद नहीं मिलने के बावजूद वे पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते रहे। पंचायत चुनाव में पार्टी में गुटबाजी के चलते उनके साले और सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह पद से हटाकर उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया था।

    इसके बाद लोकसभा चुनाव के दौरान डा. एसटी हसन के बजाय रुचि वीरा को प्रताशी बनाए जाने का उन्होंने विरोध किया था और चुनाव प्रचार में भी शामिल नहीं हुए थे। इसकी शिकायत सपा प्रमुख अखिलेश यादव से की गई तो उन्होंने डीपी यादव को जिलाध्यक्ष पद से हटाकर फिर से जयवीर सिंह को जिलाध्यक्ष बना दिया था। तभी से वह राजनीतिक गतिविधियों से दूर चल रहे थे।

    ये भी पढ़ेंः UP Police: महिला फरियादियों के सामने दारोगा ने शॉर्ट्स पहनकर सुनीं समस्याएं, मैनपुरी एसपी ने लिया सख्त एक्शन

    ये भी पढ़ेंः यूपी के इस जिले में अनोखी बलि; 24 साल से निसंतान दंपती ने तांत्रिक के कहने पर मंदिर में किया ऐसा काम, अब हुए गिरफ्तार

    चुनाव में नहीं मिली जिम्मेदारी

    चुनाव के दौरान भी उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई और वे स्वयं भी प्रचार में भी दिखाई नहीं दिए। परिवार में पत्नी, बेटी और बेटा है। बेटी अंजलि सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने के साथ ही अपनी संस्था चलाती हैं, जो पीड़ित लड़कियों को न्यायिक मदद दिलाने का कार्य करती है। डीपी यादव का बेटा भी अधिवक्ता है।

    खबरें और भी

    उनका शव आवास के निचले तल पर बने कमरे में मिला है। पुलिस ने पूरे घटनास्थल को अभी कॉर्डन ऑफ कर रखा है। फोरेंसिक टीम को मौके पर साक्ष्य एकत्रित कर रही है। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाल रही है।