Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में नहीं चलेगा 'बंगाल फॉर्मूला'... सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का भाजपा पर तीखा हमला

    Updated: Sat, 09 May 2026 09:02 AM (IST)

    सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव की लहर है और सपा सरकार बनाएगी, साथ ही आजम खान को पार्टी का बड़ा नेता बताया। ...और पढ़ें

    मुरादाबाद में पार्टी की बैठक के दौरान पूर्व मंत्री व सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी

    मुरादाबाद में पार्टी की बैठक के दौरान पूर्व मंत्री व सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला।

    यूपी में नहीं चलेगा ‘बंगाल फार्मूला’

    रामगंगा विहार स्थित क्रिप्टन होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में भाजपा ने चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर चुनावी जीत हासिल की, लेकिन उत्तर प्रदेश में ऐसा फार्मूला नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है और यदि बंगाल जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश हुई तो लोग सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे।

    उत्तर प्रदेश की जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पूरी तरह जागरूक 

    नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारों पर काम कर रहा है। हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश की जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पूरी तरह जागरूक है।

    नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है और जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में अंतिम निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही लेंगे।

    आजम खान पार्टी के बड़े नेता हैं और उनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता

    पूर्व सांसद आजम खान को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि आजम खान पार्टी के बड़े नेता हैं और उनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। उन्होंने पार्टी में गुटबाजी की चर्चाओं को भी खारिज करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह एकजुट है और सभी नेता मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

    खबरें और भी

    महिलाओं को सबसे अधिक सम्मान और सुरक्षा मिलेगी

    महिलाओं के मुद्दे पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को सबसे अधिक सम्मान और सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने मुरादाबाद को समाजवादी पार्टी का मजबूत गढ़ बताते हुए दावा किया कि जिले की सभी सीटों पर सपा जीत दर्ज करेगी।

    यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2027: भाजपा ने बूथ प्रबंधन को बनाया जीत का हथियार! 1981 मंडलों में उतारे 2000 कार्यकर्ता