Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepawali के बाद सुबह मंदिरों में लगने वाली भीड़ इस बार नहीं है, Solar Eclipse 2022 में जानें क्या करें

    By Samanvay PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 25 Oct 2022 11:33 AM (IST)

    Solar Eclipse 2022 Temples Closed हर साल दीपावली त्योहार के बाद सुबह-सुबह लोग मंदिरों के दर्शन के लिए पहुंचते थे। लेकिन इस बार यानी दीपावली 2022 के ब ...और पढ़ें

    Solar Eclipse 2022 Temples Closed : मुरादाबाद के बांग्ला गांव स्थित प्राचीन चामुंडा शिव मंदिर में ताला लटका हुआ।
    Solar Eclipse 2022 Temples Closed : मुरादाबाद के बांग्ला गांव स्थित प्राचीन चामुंडा शिव मंदिर में ताला लटका हुआ।

    मुरादाबाद, जेएनएन। Solar Eclipse 2022 Temples Closed : हर साल दीपावली त्योहार के बाद सुबह-सुबह लोग मंदिरों के दर्शन के लिए पहुंचते थे। लेकिन इस बार यानी दीपावली 2022 के बाद मंगलवार की सुबह मंदिरों में सन्नाटा रहा। यहां तक की मंदिरों के कपाट बंद रहे। ऐसा सूर्य ग्रहण के कारण हुआ है।

    मुरादाबाद के कोर्ट रोड स्थित बालाजी हनुमान मंदिर। जागरण

    दीपावली 2022 के दूसरे दिन लगा है सूर्य ग्रहण

    दरअसल, दीपावली 2022 के दूसरे दिन यानी 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। सूर्य ग्रहण को शाम को चार बजे के बाद शुरू होगा लेकिन, उसका सूतक काल 12 घंटे पहले चालू हो जाता है। सूतक काल में पूजा अर्चना नहीं की जाती है। इसलिए मुरादाबाद समेत देश के सभी मंदिरों के कपाट सुबह से बंद है।

    मुरादाबाद के पीली कोठी स्थित सत्य श्री शिव मंदिर के बंद कपाट। जागरण

    सूर्य ग्रहण के बाद खुलेंगे मंदिरों के कपाट

    यही कारण है कि दीपावली के दूसरे दिन सुबह मंदिरों में लगने वाली भीड़ इस बार नहीं लगी है। ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषिकेश शुक्ल के अनुसार सूतक काल में पूजा अर्चना करना निषिद्ध होता है। सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे। उसके बाद ही मंदिरों में आरती और पूजा अर्चना की जा सकेगी।