Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- हमें घोसी की जनता का मूड पहले से पता था; कहा- दारा सिंह को लेकर भाजपा ने कर दी ये गलती

    By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 05:46 PM (IST)

    पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमें घोसी का जनता का मूड पहले से पता था। भाजपा ने सपा के बैनर तले विधायक बने दारा सिंह को तोड़कर गलती की। इस ...और पढ़ें

    Ghosi Byelection : सपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- हमें घोसी की जनता का मूड पहले से पता था
    Ghosi Byelection : सपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- हमें घोसी की जनता का मूड पहले से पता था

    HighLights

    1. सपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- 2024 में सपा करेगी कमाल
    2. कहा- सपा के कार्यकर्ता मतदाता सूचियों को दुरुस्त कराने के लिए घर-घर जा रहे हैं।
    3. बोले- भाजपा वर्ष 2022 में हुए चुनाव में साजिश करके चुनाव जीती थी

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : Ghosi Bylection Results : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा ने डरा धमकाकर घोसी के विधायक दारा सिंह को तोड़कर जनता पर चुनाव थोपा। घोसी की जनता ने भी सपा के प्रत्याशी को भारी मतों से जिता दिया।

    यह भी पढ़ें - Ghosi Vidhan Sabha: सत्ता का रुख देख पाला बदलने वाले दारा को जनता ने नकारा, वोटरों ने सुधाकर पर जताया भरोसा

    आगामी लोकसभा चुनाव में भी जनता सपा को जिताने का मन बना चुकी है। हमारा प्रयास रहेगा कि उत्तर प्रदेश में अधिक से अधिक सपा के सांसद चुनकर लोकसभा में जाएं। इसके लिए सपा के कार्यकर्ता मतदाता सूचियों को दुरुस्त कराने के लिए घर-घर जा रहे हैं।

    चक्कर की मिलक स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमें घोसी का जनता का मूड पहले से पता था। भाजपा ने सपा के बैनर तले विधायक बने दारा सिंह को तोड़कर गलती की। इसका नतीजा सबके सामने है। सहयोगी दलों के नेता भी वहां कुछ नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि भाजपा वर्ष 2022 में हुए चुनाव में साजिश करके चुनाव जीती है। हर विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार से 40 तक समाजवादी पार्टी के मतदाताओं के वोट कटवाए गए।

    हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को इसका पता लगा तो मीडिया को बयान दे दिया। इस पर चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया। अखिलेश यादव ने 18 हजार ऐसे मतदाताओं की सूची चुनाव आयोग को भेज दी जिनके नाम वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में थे लेकिन, वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची में नहीं थे। इस बार सपा का कार्यकर्ता पहले ही सावधान है।

    खबरें और भी

    प्रदेश में एक लाख 17 हजार बूथ हैं। किसी भी बूथ के मतदाता को मतदान से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। मतदाता सूचियों में नए वोट बढ़वाने और काटे गए वोटों को बढ़वाने के लिए लगा दिया है। विधायक, पूर्व विधायक और विधानसभा चुनाव में सपा के प्रत्याशी रहे सभी नेताओं को मतदाता सूचियों के दुरुस्त करने में लगा दिया है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है।

    सपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर जाकर मतदाता सूचियां सही कराने का काम कर रहे हैं। सपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर विफल रही हैं। कहा था कि 90 दिन में महंगाई को खत्म कर दिया जाएगा।

    90 महीने में महंगाई पर काबू तक नहीं पाया जा सका। दो करोड़ लोगों को रोजगार, किसानों की आमदनी दोगुणा करने के दावे भी फेल रहे। हर वर्ग के लोग परेशान हैं। भाजपा के झूठे वादों से जनविश्वास टूटा है। इसलिए देश के तमाम राज्यों में भाजपा चुनाव हार रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन में शामिल पार्टियां भाजपा का सफाया कर देंगे। इस मौके पर सांसद डा.एसटी हसन, विधायक कमाल अख्तर, फहीम इरफान, जिलाध्यक्ष डीपी यादव, महासचिव मुदस्सिर खान, पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।