यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sawan Ka Somwar: हाईवे पर DM-SSP ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा; मुरादाबाद के शिवालियों में शिवभक्तों की भीड़
SSP showered flowers On Kanwariyas In Moradabad चौथे सोमवार पर शिवालियों में जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी है। कांवड़ चढ़ाने का दौर देर ...और पढ़ें

HighLights
- रात में कांवड़ रूटों की चेकिंग के लिए निकले अधिकारी
- शिव मंदिरों के पास सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। सावन माह के चौथे सोमवार को शिवालियों में जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस प्रशासन ने इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सभी प्रमुख मंदिरों पर फोर्स लगाई गई है।
उधर, रविवार को रात करीब एक बजे जिलाधिकारी अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल सड़कों पर उमड़े कांवड़ियों के सैलाब के बीच पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने शिवभक्तों पर ने पुष्प वर्षा की। इस दौरान एसएसपी ने शिवभक्तों को फल और भंडारे का प्रसाद भी वितरित किया।
शनिवार को रात एसएसपी सतपाल अंतिल कांवड़ियों की सुरक्षा के मध्य नजर हाईवे पर अपनी टीम के साथ डटे रहे। उन्होंने चौधरी चरण सिंह चौक से लेकर अमरोहा बॉर्डर तक सारे शिवरों को चेक किया। हर घंटे में हाईवे पर कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते रहे हैं।

कांवड़ियों को फल बांटते एसएसपी।
एसएसपी ने वायरलेस के माध्यम से पुलिसकर्मियों को समझाया कि किसी के साथ सख्ती नहीं करनी है। कांवड़ियों के जत्थाें को प्रेम के साथ आगे बढ़ाना है उनकी समस्याओं को समझ कर उनका तुरंत निदान करने की भी निर्देश दिए।
खबरें और भी
सुरक्षा इंतजामों का किया रिव्यू
एसएसपी ने हाईवे पर अमरोहा बार्डर तक कांवड़ियों के लिए किए गए सुरक्षा इंतजामों को कई बार रिव्यू किया। रविवार को भी सुबह से ही एसएसपी राउंड पर रहे। उन्होंने जिले में तैनात तीनों अपर पुलिस अधीक्षकों और सभी सीओ को लगातार अपने-अपने क्षेत्र में कांवड़ रूट पर भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के साथ एसएसपी कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की उसके बाद उन्हें भंडारे का प्रसारण वितरण किया।

कांवड़ियों के जत्थे पर पुष्पवर्षा करते जिले के अधिकारी।
मंदिरों की सुरक्षा देखी
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने हाईवे पर लगाई गई सभी फोर्स को अलर्ट करने का काम किया। वह लगातार सुबह तक भ्रमण पर रहे। देर रात को उन्होंने मंदिरों की सुरक्षा का जायज लिया। एसएसपी ने चौधरी चरण सिंह चौक पर पहुंचकर नगर निगम के कैंप से शिवभक्तों को प्रसाद और फल वितरित किए। इसके बाद शहर के सभी प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था देखी।

शिव मंदिर पर गंगाजल अभिषेक करने जाते कांवड़िया, पुलिस का सख्त पहरा।
शिवालयों पर जलाभिषेक के लिए उमड़े भक्त
सोमवार को शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। एसएसपी ने बताया कि सोमवार को सुबह से ही शिवालियों में जलाभिषेक शुरू हो गया था। सभी मंदिरों में सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। खुराफात करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।