यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Moradabad Accident: टैंकर ने कार को रौंदा, एक्सिस बैंक के मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों की मौत, गाड़ी काटकर निकाले शव
Moradabad Road Accident News Update कुंदरकी रोड पर डोमघर के पास हादसा घटित हो गया। बंदर को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई। इस दौरान सामने से ...और पढ़ें

HighLights
- कार से चंदौसी की तरफ जा रहे थे बैंक कर्मचारी
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। सोमवार सुबह आठ बजे टैंकर ने कार को रौंद दिया। हादसे में एक्सिस बैंक के प्रबंधक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मुरादाबाद कुंदरकी मार्ग पर डोमघर गांव के पास हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। तीनों शवों को कार काट कर निकल गया है।
मुरादाबाद में एक्सिस बैंक के प्रबंधक सौरभ श्रीवास्तव अपने साथी अमित राणा और दिव्यांशु के साथ कार से चंदौसी की तरफ जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे डोमघर गांव और बिस्किट फैक्ट्री के बीच बंदर को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित हो गई। इस दौरान सामने से आ रहे टैंकर ने कार को रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ेंः Raid On BSP Leader: बसपा जिला पंचायत सदस्य ज्योति सिंह के घर अमरोहा पुलिस का छापा, मिला कुछ ऐसा, कि पति हुए गिरफ्तार
पुलिस ने कार काटकर निकाले शव
घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कुंदरकी संजय कुमार पांचाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कार काटकर मुश्किल बाहर निकाला है। हादसे के कारण मुरादाबाद कुंदरकी मार्ग पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों वाहनों को सड़क से हटवा कर यातायात सुचारु कराया जा रहा है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा रहे हैं। टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया है।

