Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद में श‍िक्षक ने क‍िया सुसाइड, तीन पेज के नोट में बयां कि‍या दर्द

    Updated: Sun, 30 Nov 2025 11:54 AM (IST)

    मुरादाबाद में एक शिक्षक ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने तीन पृष्ठों के सुसाइड नोट में अपनी पीड़ा व्यक्त की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिक्षक के परिव ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    HighLights

    1. सुसाइड नोट में शिक्षक की मार्मिक अपील- 'बच्चों को बहुत प्यार देना'

    2. जाहिदपुर के कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक थे भोजपुर के गांव बहेड़ी ब्राह्मन निवासी सर्वेश कुमार

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) काम के दबाव में बीएलओ सर्वेश कुमार ने खुदकुशी कर ली। अपने पीछे वह दो पेज का सुसाइड नोट छोड़कर गए हैं जिसमें पूरी पीड़ा बयां की है। भोजपुर के गांव बहेड़ी ब्राह्मन निवासी सर्वेश कुमार गांव जाहिदपुर के कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक थे।

    एसआइआर काम के लिए उन्हें बूथ नंबर 406 का बीएलओ बनाया गया था। शनिवार की रात वह अपने कमरे में जाकर सो गए। रविवार की सुबह स्वजन ने उनका शव कमरे में फंदे पर लटका देखा। पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया।

    Untitled design (5)

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी को संबोधित तीन पेज के सुसाइड नोट में विषय लिखा-एसआइआर गणना-प्रपत्र का टारगेट पूर्ण ना होने के संबंध में। फिर लिखा कि पहली बार यह काम मिला।

    इसके विषय में पूर्ण जानकारी ना होने के कारण दिन-रात मेहनत के बाद भी अपना टारगेट पूरा नहीं कर पा रहा। इससे बहुत परेशान हूं और मानसिक संतुलन खराब हो गय हो जिससे आत्मघाती कदम उठाना पड़ रहा है।

    मेरे परिवार ने बहुत हौंसला बढ़ाया, मगर मैं हार गया। मेरे ना होने के बाद मेरे किसी भी व्यक्ति पर कोई दोष नहीं लागू होना चाहिए। कहने को तो बहुत कुछ बाकी है, समय बहुत कम है। मुझे माफ करना।

    Untitled design (4)

    मेरे विद्यालय के बच्चों को बहुत प्यार देना। मैं जीना तो चाहता हूं, पर क्या करूं। मुझे बहुत बेचैनी व घुटन एवं खुद को डरा महसूस कर रहा हूं। मेरी चार छोटी बेटियां हैं। बेटियां का ख्याल रखना। बहुत मासूम हैं। मैं लिखते समय बहुत पीड़ा महसूस कर रहा हूं...।

    खबरें और भी

    अगर समय ज्यादा होता तो शायद मैं इस कार्य को पूर्ण कर देता क्योंकि यह समय मेरे लिए पर्याप्त नहीं था। मुझे माफ कर देना। दो पेज का सुसाइड नोट पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

     

    यह भी पढ़ें- कर्तव्य के आगे चोट भी हारी: मुरादाबाद के बीएलओ ओमवीर ने पूरी की शत-प्रतिशत SIR फीडिंग