Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    युवक एक लड़की से करता था प्रेम, घर वालों ने युवती का कर दिया और कहीं रिश्ता- इसके बाद लड़के ने उठाया खौफनाक कदम

    By ISLAM SERIEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Sat, 18 Nov 2023 08:20 PM (IST)

    UP News in Hindi पाकबड़ा थाना क्षेत्र के नगला बनवीर गांव निवासी गंगा सरन के परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैं। तीसरे नंबर का बेटा अजब सिंह एसी का मै ...और पढ़ें

    युवक एक लड़की से करता था प्रेम, घर वालों ने युवती का कर दिया और कहीं रिश्ता
    युवक एक लड़की से करता था प्रेम, घर वालों ने युवती का कर दिया और कहीं रिश्ता

    संवाद सूत्र, पाकबड़ा : प्रेमिका से रिश्ता न होने पर नाराज युवक ने खेत में जाकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर स्वजन ने आनन फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

    पाकबड़ा थाना क्षेत्र के नगला बनवीर गांव निवासी गंगा सरन के परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैं। तीसरे नंबर का बेटा अजब सिंह एसी का मैकेनिक का काम करता था। कुछ दिन पहले स्वजन ने शादी के लिए उसका रिश्ता तय कर दिया था। ग्रामीणों के अनुसार अजब सिंह अन्य युवती से प्रेम करता था।

    प्रेमिका से रिश्ता न होने पर अजब सिंह परेशान रहने लगा। शुक्रवार की शाम अजब सिंह ने खेत पर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों को वह बेहोशी की हालत पड़ा मिला। मुंह से झाग निकल रहे थे। ग्रामीणों ने स्वजन को सूचना दी। स्वजन पहले उसे निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए।

    हालत खराब देख अजब सिंह को दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान अजब सिंह ने दम तोड़ दिया। अजब सिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया की अजब सिंह नाम के युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। स्वजन की ओर से तरीर नहीं दी गई है।

    खबरें और भी