Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी में ट्रेनी IPS का अजीबोगरीब कारनामा, खुद को भगवान कल्कि का अवतार बताकर दी चूहों की बलि; जमकर काटा बवाल

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Sat, 01 Feb 2025 08:12 AM (IST)

    यूपी के मुरादाबाद में एक ट्रेनी आईपीएस अफसर ने पुलिस की वर्दी को शर्मसार कर दिया। खुद को भगवान कल्कि का अवतार बताते हुए चूहों की बलि दी और सिपाहियों क ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. भगवान कल्कि का अवतार बताकर ट्रेनी आइपीएस ने दी चूहों की बलि
    2. अफसरों से भी की अभद्रता, स्वजन को बुला जबरिया दस दिन की छुट्टी पर भेजा गया
    3. पुलिस लाइंस परेड मैदान पर सारी हदें की पार, अर्धनग्न होकर मिट्टी पर भी लोटा

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ट्रेनी आईपीएस अफसर ने खाकी को शर्मसार किया है। खुद को भगवान कल्कि का अवतार बताकर पहले चूहों की बलि दी, फिर सिपाही से कहने लगा कि हवन करेंगे। सिपाही के इन्कार करने पर उसकी हालत भी चूहों जैसी करने की धमकी दी। अफसर होने के चलते सिपाही तो शांत हो गया।

    मगर, ट्रेनी आईपीएस की अजीबो-गरीब हरकत बढ़तीं गईं। उसने ना सिर्फ पुलिस अफसरों से अभद्रता की वरन पुलिस लाइंस मैदान पर गणतंत्र दिवस से ठीक पहले बनाए गए ट्रैक पर गाड़ी दौड़ाई और अर्धनग्न होकर लोटा। मानसिक दशा देखकर अफसरों ने एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर स्वजन को बुलाया। फिर जबरिया 10 दिनों की छुट्टी पर भेज दिया।

    पुलिस लाइंस में जमकर काटा बवाल

    पुलिस महकमे से जुड़े लोगों के अनुसार, जनपद में आने के बाद ट्रेनी अफसर कुछ दिन तो ठीक चला। फिर अचानक से पुलिस के लिए ही सिरदर्द बन गया। बीते एक सप्ताह में उसका दुस्साहस बढ़ता चला गया। जिसकी शुरुआत 23 जनवरी से हुई। 23 जनवरी की देर रात वह पुलिस लाइंस मैदान पहुंच गया। गणतंत्र दिवस के लिए तैयार किये गए मैदान पर गाड़ी दौड़ाई। फिर जमकर बवाल काटा। अर्धनग्न हो गया। तब आनन-फानन में लाइन के जिम्मेदार पहुंचे। उसने भी अभद्रता की। हालात देख अफसरों को जानकारी दी गई।

    जैसे-तैसे स्थिति नियंत्रित हुई। अगले दिन 24 जनवरी को वह पुलिस लाइंस में ही मौजूद एसपी ट्रैफिक कार्यालय पहुंच गया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। रोकने को आगे आए सिपाहियों की पिटाई कर दी। यहां से हालात इस कदर खराब हो गए कि मुखिया को भी नहीं छोड़ा। महिला पुलिस अफसर से भी अभद्रता की। स्थिति देख उसे शहर के एक मेडिकल कॉलेज में उसे भर्ती कराया गया।

    खबरें और भी

    जबरन 10 दिन की छुट्टी पर भेजा गया

    स्वजन को जानकारी देकर बाकायदा एक अफसर की निगरानी के लिए तैनाती कर दी गई। स्वजन के आने के बाद ट्रेनी आईपीएस को जबरिया दस दिन की छुट्टी पर भेज दिया गया है। इस पूरे मामले को दबाने का अफसरों ने भरसक प्रयास किया लेकिन, कहानी उजागर हो गई। जिसके बाद अफसरों की जमकर किरकिरी हो रही है। उन्हें सफाई देते नहीं बन रहा है।

    एसएसपी, सतपाल अंतिल ने बताया

    ट्रेनी आईपीएस अफसर का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसलिए उन्हें दस दिन की छुट्टी पर भेजा गया है। चूहों की बलि देने, अभद्रता व अन्य आरोपों की बात निराधार है।

    इसे भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या पर रेलवे का भीड़ प्रबंधन आया काम, तीन दिन में चलाई गईं रिकॉर्ड 1009 ट्रेनें