Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Moradabad News : यति नरसिंहानंद पर चले राजद्रोह का मुकदमा, सपा सांसद रुचि वीरा और शहर इमाम के नेतृत्व में लोगों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    Updated: Mon, 07 Oct 2024 09:02 PM (GMT+05:30)

    सांसद रुचि वीरा ने कहा कि नरसिंहानंद ने ईश्वर के संदेश वाहक पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब पर अशोभनीय टिप्पणी की है। इससे विश्व भर में भारत की वसुधैव कुटुंब ...और पढ़ें

    डीएम को ज्ञापन सौंपती सपा सांसद और शाही इमाम।
    डीएम को ज्ञापन सौंपती सपा सांसद और शाही इमाम।

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। महंत यति नरसिंहानंद के पैगंबर साहब पर दिए गए बयान को लेकर सपा सांसद रुचि वीरा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। महंत पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई।

    सांसद रुचि वीरा, शहर इमाम मासूम अली आजाद के नेतृत्व में कलेक्ट पर मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए। सांसद रुचि वीरा ने कहा कि नरसिंहानंद ने ईश्वर के संदेश वाहक पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब पर अशोभनीय टिप्पणी की है। इससे विश्व भर में भारत की वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देने वाली छवि धूमिल हुई है। इस टिप्पणी से देश की सर्व धर्म सद्भाव एवं गंगा जमुनी तहजीब एवं पैगंबर-ए-इस्लाम में आस्था रखने वालों को गहरी ठेस पहुंची है। इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

    राजद्रोह के तहत मुकदमा चलाने की मांग

    यति नरसिंहानंद सरस्वती की टिप्पणी भारतीय संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है। यह नफरती टिप्पणी देश में सुनियोजित साजिश के तहत नफरत फैलाने के उद्देश्य से की गई है। इससे देश का माहौल बिगड़ सकता है। शहर इमाम ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से देश में सामाजिक सद्भाव और भारत के संविधान पर किए गए अपरोक्ष हमले के विरुद्ध अपराध के दोषी नरसिंहानंद के विरुद्ध राजद्रोह का मुकदमा पंजीकृत किया जाए।

    ज्ञापन देने बालों में सज्जादानशीन सैयद अली नईम चिश्ती, आरिफ मंसूरी, जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, शाने अली शानू, बुद्दू खान, हारून पाशा, बाबर खान, शेरू अंसारी, परवेज खान, मास्टर रहीस, असीम एडवोकेट, अनीसुद्दीन कातिब, फरीद मलिक, फाजिल मलिक, फहीम एडवोकेट, विजयवीर सिंह यादव, कुलदीप तुरैहा आदि लोग शामिल रहे।