विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'I.N.D.I.A चुनावी और सपा पर‍िवारवादी पार्टी', मुरादाबाद में बोले भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी

Updated: Thu, 01 Feb 2024 09:17 AM (IST)

भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चुनाव के समय अधिकतर दल अपने परिवार को बचाने के लिए गठबंधन करते हैं। यह अप ...और पढ़ें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा और अखि‍लेश पर बोला हमला।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा और अखि‍लेश पर बोला हमला।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन चुनावी है। किसी पार्टी का आपस में कोई वैचारिक समन्वय नहीं है। कांग्रेस के गठबंधन से सरकारें बनी, उसे कभी पूरे समय नहीं चलते नहीं दिया। ये लोग पिछले 10 साल से गठबंधन में ही चुनाव ही लड़ रहे हैं, लेकिन चुनाव के बाद गठबंधन कहां चला जाता है। इसका पता नहीं चलता है। समाजवादी पार्टी की पहली ही सूची में तीन परिवार के लोग हैं। इसी से समझ लेना चाहिए यह परिवारवादी पार्टी है।

भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चुनाव के समय अधिकतर दल अपने परिवार को बचाने के लिए गठबंधन करते हैं। यह अपने परिवार को बचाने के लिए गठबंधन है। अनैतिक कार्य किए हैं। देश और प्रदेश की जनता का गठबंधन पीएम मोदी से है। बसपा सुप्रीमो मायावती के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह देश की बड़ी नेता हैं। तीन बार मुख्यमंत्री रही हैं। उन्हें अपने बारे में निर्णय लेना चाहिए।

'सपा नेता अपनी व‍िरासत और पर‍िवार बचाने के ल‍िए करते हैं काम'

भूपेंद्र चौधरी ने संभल से 95 साल से सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क को फिर से टिकट दिए जाने पर कोई टिप्पणी नहीं की। वहां की जनता को निर्णय लेना है। उन्होंने कहा कि सपा के नेता अपनी विरासत और परिवार के बचाने के लिए काम करते हैं। यह देश के लिए बेहद खतरनाक है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की लोकसभा सीट… सपा ने इस चेहरे को मैदान में उतारा, अखिलेश के खास नेता को भी सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

ज्ञानवापी मामले में बोले- हमें धैर्य रखना चाहिए

ज्ञानवापी के मामले में कहा कि हमारे देश के 140 करोड़ लोगों को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। हमें धैर्य रखना चाहिए। न्यायालय का जो निर्णय होगा, उसका स्वागत किया जाएगा। भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा चुनाव की तैयारी में रहते हैं। संगठन स्तर पर हमारी चुनाव की पूरी तैयारी है। टिकटों की घोषणा के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। सरकार टिकटों की घोषणा के साथ अपना रिपोर्ट कार्ड भी पेश करेगी। कार्यवाहक डीपीजी नियुक्त करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सरकार की व्यवस्था है।

यह भी पढ़ें: यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? उम्मीदवारों के नाम पर मंथन शुरू; सपा को लेकर कही ये बात