Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Board Result: इंतजार खत्म, यहां चेक करें हाईस्कूल और इंटमीडिएट का रिजल्ट, मेरिट में पिछली बार आए थे ये छात्र

    Updated: Sat, 20 Apr 2024 02:01 PM (GMT+05:30)

    UP Board Result Latest News आज घोषित होगा यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम। शैक्षिक सत्र 2023-24 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 80375 विद्यार्थियों ने ...और पढ़ें

    UP Board 10th 12th Result: घोषित होगा यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम
    UP Board 10th 12th Result: घोषित होगा यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम

    HighLights

    1. दसवीं और बारहवीं कक्षा के 80,375 विद्यार्थियों को मिलेगा मेहनत का फल
    2. पिछली बार दसवीं की परीक्षा का परिणाम 91.96 प्रतिशत रहा

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद।  माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के परिणाम का इंतजार अब खत्म हो गया। शनिवार को दोपहर दो बजे तक परिणाम घोषित होने वाला है। बस कुछ ही देर में परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in और एनआइसी की वेबसाइट upresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

    22 से शुरू होकर नौ को खत्म हुए थे पेपर

    22 फरवरी से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू होकर नौ मार्च को संपन्न हुई थीं। परीक्षा के लिए 110 केंद्र बनाए गए थे, जिसमें नौ राजकीय विद्यालय, 44 अशासकीय मान्यता प्राप्त और 57 वित्तविहीन विद्यालय शामिल थे। शैक्षिक सत्र 2023-24 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 80,375 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें हाईस्कूल के 43,453 और इंटरमीडिएट के 36,922 विद्यार्थी हैं, जिन्हें शनिवार को अपनी मेहनत का परिणाम मिलेगा।

    ये भी पढ़ेंः UP Board 10th 12th Result 2024: यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर परीक्षार्थियों की बढ़ी धड़कन, इस बात को लेकर छात्रों को सता रही चिंता

    ये भी पढ़ेंः UP Board 10th 12th Result 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम की उल्टी गिनती शुरू, इस जिले के 1.24 लाख परीक्षार्थी यहां करें चेक

    पिछली बार हुए थे इतने परीक्षार्थी उत्तीर्ण

    डीआइओएस डा. अरुण कुमार दुबे के अनुसार पिछले वर्ष दसवीं की परीक्षा का परिणाम 91.96 प्रतिशत रहा था। इसमें 95.86 प्रतिशत छात्राएं और 88.20 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे। वहीं, बारहवीं कक्षा का परिणाम 81.62 प्रतिशत रहा। इसमें 88.8 प्रतिशत छात्रा और 75.5 छात्र उत्तीर्ण हुए।

    दसवीं कक्षा में गुलाबबाड़ी फाटक स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा प्रगति पांडे और बारहवीं में गानिया अख्तर और आफिया परवीन ने प्रदेश की मेरिट सूची में जगह बनाकर मुरादाबाद का नाम रोशन किया था। इस बार भी विद्यार्थियाें से उम्मीद है कि वे प्रदेश की सूची में नाम दर्ज कर जिले का मान बढ़ाएंगे।

    खबरें और भी