'बहन-बेटी की तरफ बुरी नजर से देखा तो चौराहे पर पीटूंगा' मुरादाबाद में थानेदार की मनचलों को कड़ी चेतावनी
मुरादाबाद के कुंदरकी थाना प्रभारी ने संध्या जन चौपाल में मनचलों को बहन-बेटियों से छेड़छाड़ करने पर सरेआम पीटने की चेतावनी दी। इस चेतावनी का वीडियो वाय ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
कुंदरकी थाना प्रभारी ने मनचलों को सरेआम पीटने की चेतावनी दी।
यह चेतावनी संध्या जन चौपाल में दी गई, वीडियो वायरल।
उद्देश्य क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का माहौल बनाना।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मुरादाबाद के कुंदरकी थाना प्रभारी द्वारा मनचलों को सरेआम चौराहे पर पीटने की चेतावनी दी गई। कहा कि ‘बहन-बेटी की तरफ बुरी नजर से देखा या बदतमीजी की तो चौराहे से पीटता हुआ ले जाऊंगा।
यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव ने खेला 2027 चुनाव के लिए मास्टर स्ट्रोक: आगरा में काम गिनाएं, छोटे कारोबारियों और पर्यटन पर फोकस
यह भी पढ़ें- UP Weather: 30 जिलों में चलेगी 70 KM की स्पीड से तेज हवाएं, 32 में वज्रपात
इस मामले में किसी की सिफारिश नहीं मानूंगा। बहन-बेटी सब की हैं। ऐसी घटनाओं के बाद उनके व घरवालों पर क्या बीतती है, यह दर्द समझना चाहिए।’
मुरादाबाद में संध्या जन चौपाल में मनचलों को दी चेतावनी
कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आयोजित संध्या जन चौपाल के दौरान थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने मनचलों को दो टूक चेतावनी दी। थानेदार के इस अंदाज का किसी ग्रामीण ने वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
मामले पर थाना प्रभारी का कहना है कि उनके इस कड़े लहजे का एकमात्र उद्देश्य क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का माहौल बनाना और अपराधियों में खौफ पैदा करना था।