Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    थाने में पाकिस्तानी लड़की देख दंग रह गई यूपी की पुलिस, साथ आए युवक ने कहा- पहले मैं अपने घर ले गया था और...

    By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 09:18 PM (IST)

    कटघर के महबुल्ला गंज निवासी निखिल शर्मा सोशल वर्कर हैं। उन्होंने बताया कि वह साईं इंटर फाउंडेशन के नाम से अपनी संस्था चलाते हैं। पिता हरिओम शर्मा पोस् ...और पढ़ें

    पाकिस्तानी लड़की को थाने लेकर पहुंचा युवक; यूपी पुलिस के उड़े होश
    पाकिस्तानी लड़की को थाने लेकर पहुंचा युवक; यूपी पुलिस के उड़े होश

    HighLights

    1. पाकिस्तान के कराची की रहने वाली है युवती
    2. दिल्ली से पहुंच गई उत्तराखंड, वहां युवक को ट्रेन में मिली
    3. पुलिस कर रही पूछताछ

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : Pakistani Girl : पाकिस्तान की एक किशोरी से ट्रेन में मुरादाबाद के युवक की मुलाकात हो गई। बातचीत के बाद किशोरी युवक के साथ मुरादाबाद आ गई। इसके बाद वह किशोरी को लेकर अपने घर चला गया। करीब 12 घंटे तक घर में रखने के बाद युवक किशोरी को लेकर जीआरपी थाने पहुंच गया।

    पाकिस्तान से आने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के होश उड़ गए। जीआरपी के अफसर किशोरी और युवक दोनों से पूछताछ कर रहे हैं। लेकिन अभी तक कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

    यह भी पढ़ें- UPPSC : यूपी लोक सेवा आयोग ने निकाल दी इन पदों के लिए वैकेंसी; इंटरव्यू देकर पा सकते हैं नौकरी

    निखिल को देहरादून में मिली हया

    कटघर के महबुल्ला गंज निवासी निखिल शर्मा सोशल वर्कर हैं। उन्होंने बताया कि वह साईं इंटर फाउंडेशन के नाम से अपनी संस्था चलाते हैं। पिता हरिओम शर्मा पोस्ट आफिस में कार्यरत हैं। निखिल ने बताया कि वह अपने काम के सिलसिले में देहरादून गया था। रविवार को वह ट्रेन से वापस लौट रहा था। जैसे ही वह ट्रेन के अंदर पहुंचा,वहां पर उसे एक परेशान किशोरी दिखाई पड़ी।

    लड़की ने बताई पूरे मामले की सच्चाई

    परेशानी का कारण पूछने पर किशोरी ने बताया कि उसका नाम हया है। वह पाकिस्तान के कराची स्थित कलीमाबाद से आई है। सात दिन पहले वह ट्रेन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थी। वहां पर उतरने के बाद उसका सामान चोरी हो गया। बैग में ही उसका पासपोर्ट,वीजा के साथ ही अन्य दस्तावेज थे। इसके बाद से वह मुंबई जाने के लिए भटक रही है। मुंबई में ही उसके मामा रहते हैं।

    निखिल बोला- मैं तो हमदर्दी दिखा रहा था 

    निखिल का कहना है कि वह हमदर्दी दिखाते उसकी मदद की इरादे उसे मुरादाबाद में उतार लिया था। इसके बाद मझोला के कांशीराम नगर में रहने वाली बहन के घर छोड़ दिया था। लड़की के द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी नहीं देने पर उसे शाम करीब छह बजे जीआरपी चाइल्ड को सौंपने के लिए पहुंच गया था।

    खबरें और भी

    इस मामले में जीआरपी के अपराध निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी दोनों पक्षों की ओर से नहीं दी गई है। लड़की के पास भी कोई दस्तावेज नहीं हैं। पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    पाकिस्तान से किशोरी के आने पर पहुंचे खुफिया विभाग के अफसर

    पाकिस्तान से किशोरी के आने की सूचना मिलते ही एलआइयू के साथ ही आइबी के अफसर जीआरपी थाने में पहुंच गए। अफसरों ने निखिल शर्मा और उसके परिवार से बातचीत की। जिसमें परिवार के सदस्य लगातार मदद की बात कहते रहे। लेकिन वह घर लेकर जाने के सवाल का कोई जवाब नहीं दे पाए। हालांकि लड़की ने पूछताछ में क्या बताया इस मामले में जीआरपी के अफसरों ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। अफसर पूछताछ के बाद ही जानकारी देने की बात कहते रहे।

    निखिल ने जीआरपी पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

    खुद को सोशल वर्कर बताने वाले निखिल शर्मा जीआरपी के सवाल-जवाब से परेशान हो गया। इस दौरान उसने कहा कि वह मदद के लिए किशोरी को अपने साथ लाया था। लेकिन जीआरपी उसे ही परेशान कर रही है। उसने कहा कि यह उसकी गलती है कि वह पुलिस को कोई सूचना दिए बिना ही सीधे किशोरी को लेकर घर चला गया। लेकिन उसके पास इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं है। उसने आरोप लगाया कि जीआरपी उसे लगातार उल्टे-सीधे सवाल पूछकर परेशान कर रही है।