Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी के इस जिले में लॉटरी के जरिए मिल रहे हैं प्लॉट, किस्तों में जमा करनी होगी रकम- इस तरह करना होगा आवेदन

    Updated: Mon, 15 Jan 2024 07:52 PM (IST)

    Moradabad Development Authority मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की अमृत कुंज योजना में 112 60 और 40 मीटर के 175 प्लाट हैं। नया मुरादाबाद के सेक्टर-16 के सम ...और पढ़ें

    यूपी के इस जिले में लॉटरी के जरिए मिल रहे हैं प्लॉट, किस्तों में जमा करनी होगी रकम
    यूपी के इस जिले में लॉटरी के जरिए मिल रहे हैं प्लॉट, किस्तों में जमा करनी होगी रकम

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : एकता विहार दक्षिणी की अमृतकुंज योजना में एमडीए का प्लाट खरीदकर घर बनाने के लिए अब अधिक समय इंतजार नहीं करना होगा। 16 जनवरी को आपत्तियां मांगने का अंतिम दिन है। इसके बाद इसी महीने लाटरी के माध्यम से प्लाटों को आवंटित कर दिया जाएगा। लाटरी के बाद भी अमृतकुंज कालोनी में आरक्षण कोटे के करीब 35 प्लाट बच जाएंगे। इसके बाद उनकी फिर से बुकिंग खोली जाएगी।

    433 लोगों ने किया था ऑनलाइन आवेदन

    मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की अमृत कुंज योजना में 112, 60 और 40 मीटर के 175 प्लाट हैं। नया मुरादाबाद के सेक्टर-16 के समृद्धि विहार में 80 दो मंजिला आवास हैं। इन दो आवासीय योजनाओं के लिए एमडीए ने बुकिंग खोली थी। इसके अलावा दो योजनाएं कामर्शियल थीं। सभी योजनाओं के लिए एमडीए को 433 आनलाइन आवेदन मिले हैं। आवेदनों की छंटनी का काम पूरा करके आपत्तियां मांगी गयी हैं।

    किस्तों में देनी होगी प्लॉट की रकम

    आपत्तियों का निस्तारण होते ही लाटरी की तिथि घोषित हो जाएगी। आरक्षण कोटे के आवेदन बहुत कम आए हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अलावा सांसद और विधायकों के कोटे से भी प्लाटों की बुकिंग नहीं हुई है। जिन प्लाटों के लिए आवेदन नहीं आए हैं, उनकी संख्या करीब 35 है। इनकी फिर से बुकिंग खोलकर नए सिरे से फिर आवेदन मांगे जाएंगे।

    लाटरी निकलने के बाद प्लाटों का आवंटन होगा। आवंटन के समय बीस प्रतिशत धनराशि जमा करनी होगी। धनराशि जमा होने के बाद आवंटी को कब्जा मिल जाएगा। बाकी 70 प्रतिशत धनराशि किश्तों में देनी होगी। आवंटी सभी धनराशि एक बार में भी जमा कर सकते हैं। संपत्ति अधिकारी आरआरपी सिंह ने बताया कि जल्द की लाटरी की तिथि घोषित होगी। इसके बाद आवंटन की कार्रवाई पूरी हो जाएगी।

    खबरें और भी