Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Moradabad News: ट्रेन में सीट को लेकर महिला यात्री ने स्टेशन मास्टर को जड़ा थप्पड़, जीआरपी पहुंचा मामला तो लगाए ये आरोप

    Updated: Wed, 24 Apr 2024 01:10 PM (IST)

    Moradabad News In Hindi Today ट्रेन में सीट दिलाने को लेकर मुरादाबाद में एक महिला ने इतना विवाद किया कि उसने स्टेशन मास्टर पर थप्पड़ जड़ दिया। इस बात ...और पढ़ें

    Moradabad News: घटना की जानकारी देते पीड़ित स्टेशन मास्टर पन्नू सिंह
    Moradabad News: घटना की जानकारी देते पीड़ित स्टेशन मास्टर पन्नू सिंह

    HighLights

    1. महिला यात्री ने स्टेशन मास्टर के मारा थप्पड़
    2. ट्रेन में सीट को लेकर हुआ था विवाद

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह महिला ने स्टेशन मास्टर को थप्पड़ मार दिया। मामला ट्रेन में सीट दिलाने को लेकर हुए विवाद का था। इस बात को लेकर काफी हंगामा हुआ। मामला जीआरपी थाना पहुंचा तो महिलाओं स्टेशन पर मास्टर पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगा दिया। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

    स्टेशन पर थी पन्नू सिंह की ड्यूटी

    बुधवार सुबह में स्टेशन मास्टर पन्नू सिंह की ड्यूटी थी। इस दौरान एक महिला उनके कक्ष में पहुंची और कहा कि उनका जिस ट्रेन में रिजर्वेशन था, वह निकल गई है। उनका जाना बेहद जरूरी है। अभी जो भी ट्रेन आ रही हैं, उसमें सीट दिलवा दो।

    ये भी पढ़ेंः चारू चौधरी ने योगी को मंच पर किया प्रणाम, CM की सादगी ने जीत लिया सबका दिल; मुस्कुराते नजर आए जयंत

    महिला को समझाया लेकिन...

    स्टेशन मास्टर पन्नू का कहना है कि उन्होंने महिला यात्री को समझाया कि स्टेशन मास्टर का कार्य सीट दिलवाना नहीं है, आप टिकट निरीक्षक कक्ष में जाइए वहां से व्यवस्था हो सकती है। थोड़ी देर वह एक अन्य महिला के साथ लौटकर आईं बोलीं कि ट्रेन आने वाली है और सीट की व्यवस्था नहीं हो रही है। आप ट्रेन में सीट का इंतजाम कराइए। मेरे मना करने पर बहस करने लगीं और अचानक से पूरे स्टाफ के सामने उनमें से एक महिला ने थप्पड़ मार दिया।

    ये भी पढ़ेंः जमशेदपुर में धराशायी होंगी कई इमारतें! अवैध निमार्ण पर हाई कोर्ट ने कहा- अब बिल्डिंग गिरेगी, फिर होगी बात

    इसके बाद वह जीआरपी थाना पहुंचे तो दोनों महिलाएं भी पीछे पीछे थाना पहुंच गईं। वहां महिलाओं ने स्टेशन पर मास्टर पर हाथ पकड़ने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा दिया।

    इधर, रेलवे कर्मचारी भी एकत्रित हो गए। काफी देर हंगामा होता रहा। बाद में महिलाओं के माफी मांगने पर समझौता हो गया। 

    खबरें और भी