Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, तीन साल से अलग-अलग होटलों में बुला रहा था आरोपित

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sun, 23 Feb 2025 10:42 AM (IST)

    Rape Case Moradabad बरेली के एक कार डीलर ने तीन साल पहले मुरादाबाद में एक महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद से वह लग ...और पढ़ें

    Moradabad News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
    Moradabad News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    HighLights

    1. डीआइजी के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
    2. तीन साल पहले की घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। एक कार डीलर ने घर में घुसकर महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। आरोपित ने दुष्कर्म करते हुए अश्लील वीडियो बना ली। पिछले तीन साल से आरोपित महिला को वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर अलग-अलग होटलों में बुलाकर दुष्कर्म करता रहा। अब महिला ने डीआइजी से पूरे मामले की शिकायत की तो मझोला पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

    सिविल लाइंस क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी महिला का पति तीन साल पहले एक कार लेना चाहता था। उसने बरेली जनपद के एक कार डीलर से कार लेने के लिए संपर्क किया तो डीलर ने एक कार दिखा दी, लेकिन उसे कार पसंद नहीं आई। इसके बाद डीलर लगातार फोन करके महिला के पति को दूसरी कार दिलाने की बात करता रहा।

    महिला को अकेला देखकर किया दुष्कर्म

    तीन साल पहले कार डीलर मुरादाबाद पहुंचा और महिला घर पहुंच गया। आरोप है कि आरोपित ने महिला को घर पर अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। तब से लेकर अब वह लगातार महिला को ब्लैकमेल करके तमाम होटलों में बुलाकर दुष्कर्म करता रहा।

    शनिवार को मझोला पुलिस ने डीआइजी के आदेश पर मझोला पुलिस ने आरोपित नितेश गंगवार निवासी आजाद नगर कालोनी लोधीपुर बहेडी जनपद बरेली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

    इंश्योरेंसकर्मी को अगवा कर मारपीट का आरोप

    मझोला क्षेत्र में एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करने वाले दो कर्मचारियों के बीच शनिवार को शाम विवाद हो गया। मारपीट में एक घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपितों पर अगवा कर कार में डालकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा है। कटघर क्षेत्र के गाडी खान निवासी मयंक शर्मा मझोला के मान सरोवर कालोनी स्थित एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करते है। इसी कंपनी में काम करने वाले दूसरे कर्मचारी से मयंक शर्मा का दो दिन से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को शाम जैसे ही दोनों कंपनी से बाहर निकले तो विवाद हो गया। मारपीट हो गई।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः प्रेमी से चैटिंग करते-करते कोल्ड्रिंक में जहर मिलाकर पी गई युवती... सीसीटीवी में कैद हुई मौत की घटना!

    ये भी पढ़ेंः Hathras Accident: माता-पिता ने पीहू को खाकी वर्दी में देखने का सपना संजोया था, हादसे ने छीनीं परिवार की खुशियां

    मयंक शर्मा को अगवा कर कार में डालकर ले गया

    आरोप है कि कर्मचारी चार साथियों के साथ मिलकर मयंक शर्मा को अगवा कर कार में डालकर ले गया। नया मुरादाबाद की तरफ ले जाकर फिर से मारपीट की। मारपीट में मयंक घायल हो गए। सूचना मिलने पर 112 पुलिस पहुंच गई। पुलिस घायल को थाने लेकर पहुंची। पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि अगवा वाली बात गलत है। मारपीट हुई है। दो दिन से इनके बीच विवाद चल रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।