मुरादाबाद में लव अफेयर में मर्डर: गर्लफ्रेंड के घर मिली युवक की लाश, केरल से छुट्टी पर आया था घर
मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक अयान की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका ...और पढ़ें

अयान की मौत पर विलाप करते परिजन
HighLights
प्रेम प्रसंग में युवक अयान की हत्या।
शव पड़ोसी रहीश के घर से बरामद।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। पाकबड़ा क्षेत्र के समाथल गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। युवक का शव रविवार देर रात करीब पौने दो बजे पड़ोस में रहने वाले रहीश के घर से बरामद हुआ। शव मिलने के समय रहीश के परिवार के सभी सदस्य घर से गायब थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अयान का परिवार मूल रूप से अमरोहा जिले के डिडौली क्षेत्र का रहने वाला है। परिवार पिछले करीब चार वर्षों से पाकबड़ा के समाथल में रह रहा है।
अयान केरल में सैलून पर काम करता था और इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। स्वजन के अनुसार, रविवार शाम करीब पांच बजे से अयान अचानक लापता हो गया था।

मृतक अयान के घर के बाहर लोगों की जमा भीड़ऍ
स्वजन ने तलाश शुरू की
काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर स्वजन को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिवार के लोग आसपास के इलाकों में उसे खोजते रहे। इसी बीच मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान रविवार देर रात करीब पौने दो बजे अयान का शव पड़ोस में रहने वाले रहीश के घर पर मिला।
स्वजन का आरोप, अयान की गला दबाकर की हत्या
स्वजन का आरोप है कि अयान की गला दबाकर हत्या की गई है। जिस घर में युवक का शव मिला, वहां रहीश के परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। परिवार के लोगों के गायब होने के कारण मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी के आलू किसानों को बड़ी राहत, बीज पर मिलेगी ₹1000 प्रति क्विंटल सब्सिडी
प्रारंभिक जांच में घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, हत्या के पीछे की असल वजह क्या है और इसमें कौन-कौन शामिल है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
