Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अजब गजब! बलिदानियों के सम्मान में 301 फीट लंबी तिरंगा कांवड़, राेज 35 किमी की यात्रा कर रहे 40 कांवड़िए

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 09:41 PM (IST)

    सावन का दूसरा सोमवार आते-आते कांवड़ लेकर चल रहे श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कांवड़ यात्रियों में भगवान भोलेनाथ के प्रति अपार श ...और पढ़ें

    मुजफ्फरनगर के शिवचौक मंदिर की परिक्रमा करती विशालकाय तिरंगा कांवड़। जागरण
    मुजफ्फरनगर के शिवचौक मंदिर की परिक्रमा करती विशालकाय तिरंगा कांवड़। जागरण

    HighLights

    1. राम मंदिर के उद्घाटन के उपलक्ष्य में कांवड़ में लगाई तस्वीर
    2. 40 कांवड़ियों की टोली प्रतिदिन कर रही 35 किमी की यात्रा

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। कांवड़ियों में भोले की श्रद्धा के साथ देश के शहीदों के प्रति भी सम्मान झलक रहा है। बागपत के एक श्रद्धालु ने देश के बलिदानियों के नाम 301 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ उठाई है। तिरंगा कांवड़ लेकर 40 कांवड़ियों की टोली प्रतिदिन 35 किमी का सफर तय कर रही है। इस कांवड़ में राम मंदिर का चित्र भी लगाया गया है।

    कांवड़ यात्रा में शहीदों के सम्मान की झलक

    भोले के भक्त देश और देश के शहीदों के लिए भी सम्मान झलका रहे हैं। जनपद बागपत के गांव खट्टा प्रहलादपुर निवासी रोहित आर्य नाम का भोला भक्त अपने 40 साथियों के साथ 301 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ लेकर चल रहा है। 

    रोहित आर्य ने बताया कि उसने शहीदों के सम्मान में कांवड़ उठाई है। पूर्व में वह 260 फीट लंबी कावड़ लेकर आ चुका है। इस बार उसने अपनी तिरंगा कांवड़ की लंबाई 301 फीट रखी है। 

    बताया, उसकी कांवड़ बलिदानियों को समर्पित है। इस बार उसने कांवड़ में राम मंदिर का चित्र भी लगाया है। बताया कि राम मंदिर का उद्घाटन इसी वर्ष हुआ है, इसलिए राम मंदिर का चित्र भी तिरंगा कांवड़ में लगाया है। रोहित ने पुलिस और प्रशासन की ओर से की जा रही व्यवस्था की सराहना की।

    यह भी पढ़ें: कुत्ते ने बच्चे के हत्यारे को सूंघ कर पहचाना, अपनों में ही छिपा था कातिल… घरवालों को भी नहीं हुआ यकीन

    यह भी पढ़ें: Pilibhit Tiger Reserve : मन की बात में पीएम मोदी ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व का किया जिक्र, बाघमित्रों का बढ़ाया उत्साह

    खबरें और भी