2027 विधानसभा चुनाव में कमल खिलाना है... मुजफ्फरनगर में नितिन नवीन ने दिया कार्यकर्ताओं को संदेश
नितिन नवीन ने मुजफ्फरनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव में कमल खिलाने और पार्टी प्रतिनिधियों को जिताने ...और पढ़ें

नितिन नवीन।
HighLights
नितिन नवीन ने 2027 विधानसभा चुनाव में कमल खिलाने का आह्वान किया।
मुजफ्फरनगर में खतौली, टाटा मोटर्स पर भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का खतौली चीतल ग्रांड समेत हाईवे स्थित टाटा मोटर्स और रोहाना टोल प्लाजा पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। उनके काफिले पर फूल बरसाए। साथ में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भी स्वागत किया। टाटा मोटर्स पर स्वागत के दौरान उन्होंने खुले वाहन में खड़े होकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
नितिन नवीन ने कहा कि 2027 के लिए संदेश देना है। विधानसभा चुनाव में फिर से कमल खिलाना है। भाजपा के प्रतिनिधियों को जितना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत के लिए आभार जताया। इसके साथ ही भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।
सहारनपुर के लिए हुए रवाना
उनके सहारनपुर के लिए रवाना होने के बाद राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी समेत पदाधिकारी ने बनाए गए मंच से अपनी बात रखी और कार्यकर्ताओं का हाईवे पर पहुंचने के लिए आभार जताया।
