विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्पा सेंटर में देह व्यापार धंधे का भंडाफोड़, युवतियों ने बताई जिस्मफरोशी की हकीकत, दिल्ली-हरियाणा से आती थी लड़कियां

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 22 Nov 2023 08:59 AM (IST)

स्पा सेंटर में अनैतिक व्यापार के धंधे में सात की गिरफ्तार की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच युवती ...और पढ़ें

देह व्यापार पर पुलिस ने स्पा सेंटर में मारा छापा।
देह व्यापार पर पुलिस ने स्पा सेंटर में मारा छापा।

HighLights

  1. दंपती चला रहा था देह व्यापार का धंधा
  2. स्पा सेंटर में बाहर से आती थीं लड़कियां

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। पुलिस ने ग्रांड प्लाजा माल में स्थित स्पा सेंटर में चल रहे अनैतिक व्यापार का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो युवक और पांच युवतियों को पकड़ा है, जबकि स्पा संचालक दंपती फरार हो गया, जो हरियाणा का रहने वाला है।

देह व्यापार की सूचना पर मारा था छापा

पुलिस अधिकारियों को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि नई मंडी थानाक्षेत्र के भोपा रोड पर ग्रांड प्लाजा माल में स्थित दा रायल सेलून एवं स्पा एक्युप्रेशर सेंटर में अनैतिक व्यापार चल रहा है। सूचना पुख्ता होने पर मंगलवार को स्पा सेंटर पर छापेमारी के लिए टीम तैयार की गई।

सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, सीओ मंडी हेमंत कुमार और नई मंडी कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह के साथ महिला पुलिसकर्मी स्पा सेंटर पहुंचे, जहां पहले से एक महिला और एक व्यक्ति स्पा सेंटर के बाहर खड़े थे। वह पुलिस को देखकर चले गए।

ये भी पढ़ेंः PM Modi Mathura Visit: अब श्रीकृष्ण जन्मस्थान जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, अभिनेत्री हेमा मालिनी प्रस्तुत करेंगी नृत्य नाटिका

पांच युवतियों और दो युवकों को पकड़ा

पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारा, तो पांच युवतियां और दो युवकों को पकड़ लिया। दोनों युवक पुलिस को आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। पुलिस युवक और युवतियों को लेकर कोतवाली आ गई।

युवतियों से पूछताछ के बाद नई मंडी थाना प्रभारी बबलू सिंह ने बताया, स्पा सेंटर को सोनिया और उसका पति सुखवंत सिंह उर्फ विक्की गिल निवासी 109 वाधवाराम कालोनी नूरवाल पानीपत हरियाणा (हाल निवासी शांतिनगर, मुजफ्फरनगर) चला रहे थे, जो पुलिस को देखकर भाग गए।

ये भी पढ़ेंः आगरा में पालनहार मां का संघर्ष; बेटी की सिपुर्दगी को हाईकोर्ट पहुंची, राजकीय बाल गृह शिशु में 15 महीने से निरुद्ध है बालिका

लंबे समय से चल रहा था स्पा सेंटर

आरोपित दंपती काफी समय से स्पा सेंटर चला रहा था और दंपती के कहने पर ही युवतियों को दिल्ली और हरियाणा से बुलाया गया था। उन्होंने बताया, फरार दंपती के अलावा स्पा सेंटर से पकड़े गए सभी आरोपितों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए युवक और युवतियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फरार दंपती को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।