Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुश्किलों में मौलाना साजिद रशीदी: कांवड़ियों पर विवादित बयान देने पर मुजफ्फरनगर में FIR

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 08:38 AM (IST)

    मुजफ्फरनगर में मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ कांवड़ यात्रियों पर विवादित बयान देने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलि ...और पढ़ें

    इंसेट में मौलाना की फोटो।

    इंसेट में मौलाना की फोटो।

    HighLights

    1. मौलाना साजिद रशीदी पर कांवड़ यात्रियों पर विवादित बयान का आरोप।

    2. मुजफ्फरनगर में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास में मुकदमा दर्ज।

    3. पुलिस मौलाना के इंटरनेट मीडिया वीडियो की कर रही है जांच।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को लेकर विवादित बयान देने तथा सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करने के आरोप में मौलाना साजिद रशीदी के विरुद्ध सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित मौलाना पर कांवड़ यात्रियों को आतंकी जैसे घृणित और आपराधिक अपशब्दों का प्रयोग करने के साथ देश की लोक व्यवस्था को क्षति पहुंचाने के प्रयास का आरोप है।

    पुलिस ने मौलाना के इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो की जांच शुरू की है। इससे पहले भी मौलाना दिल्ली में समाजवादी पार्टी की बैठक के दौरान सांसद डिंपल यादव पर अनर्गल बयान देकर विवाद में घिरा था।

    पूर्व में भी विवादों में रह चुके मौलाना रशीदी, पुलिस कर रही जांच

    सिविल लाइंस थाने में हिंदू संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र पंवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें कहा कि मौलाना साजिद रशीदी के दुर्भावनापूर्वक एवं अनर्गल बयान से करोड़ों शिव भक्तों और सनातन प्रेमियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। विभिन्न समुदायों के मध्य द्वेष, वैमनस्य और सामाजिक तनाव पैदा करने का कुत्सित प्रयास किया गया है।

    molana sajid rashidi small

    मौलाना।

    मौलाना ऑल इंडिया इमाम संगठन का अध्यक्ष भी है

    आरोपित मौलाना ने जानबूझकर एक सोची-समझी साजिश के तहत डिजिटल उपकरणों से वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे देश भर में सामाजिक विद्वेष फैलाने के उद्देश्य से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करवाया। मौलाना ऑल इंडिया इमाम संगठन का अध्यक्ष भी है। पुलिस आरोपित का इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया वीडियो खंगाल रही है। साथ ही इससे पहले भी उसके द्वारा दिए गए बयानों का वीडियो देखा जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- बच्ची से दुष्कर्म-हत्या का आरोपी 50 हजार का इनामी मोनू ढेर, बुलंदशहर में हुई पुलिस मुठभेड़

    डिंपल के खिलाफ की थी टिप्पणी

    बता दें कि इससे पहले भी आरोपित मौलाना संसद मार्ग स्थित मस्जिद में सपा की बैठक करने पर पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव के विरुद्ध अनर्गल टिप्पणी करके विवादों में आया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फूल-मालाएं, खुली जीप और ढोल-नगाड़े ... सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने के आरोपितों का स्वागत

    सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि मौलाना साजिद रशीदी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके वीडियो समेत बयानों की जांच कराई जा रही है।