इंडियन आयडल फेम मोहम्मद दानिश से धोखाधड़ी, छह लाख वसूले; रंगदारी मांगने पर FIR दर्ज
गायक मोहम्मद दानिश के सोशल मीडिया प्रबंधक ने उनके यू-ट्यूब चैनल पर कब्जा कर धोखाधड़ी की। ...और पढ़ें

दानिश की तस्वीर। सोशल मीडिया।
HighLights
इंडियन आयडल फेम मोहम्मद दानिश से धोखाधड़ी।
मैनेजर ने यू-ट्यूब चैनल पर किया कब्जा।
छह लाख रुपये की रंगदारी वसूली, धमकी दी।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। इंडियन आयडल फेम गायक मोहम्मद दानिश से उनके इंटरनेट मीडिया खाते के प्रबंधक ने धोखाधड़ी कर ली। यू-ट्यूब चैनल पर कब्जा कर उनके स्थान पर अपने बैंक खाते और मोबाइल नंबर लगा दिए। इससे इंटरनेट मीडिया से होने वाली कमाई प्रभावित होने पर गायक को शक हुआ।
इसकी जानकारी मिलने पर प्रबंधक से शिकायत की गई। आरोप है कि आरोपित ने गायक से रंगदारी के छह लाख रुपये वसूल लिए और पुन: 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के साथ हत्या कराने की धमकी दी। डीआइजी के आदेश पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
डीआईजी के आदेश पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
मूलरूप से मुहल्ला लद्दावाला व हाल पता मलाड, मुंबई निवासी मोहम्मद दानिश पुत्र शाहनवाज टीवी रियलिटी शो इंडियन आयडल के प्रतिभागी रहे हैं। वर्ष 2021 में वह इंडियन आयडल में रनरअप रहे थे। वर्ष 2019 में यू-ट्यूब चैनल के साथ इंटरनेट मीडिया एकाउंट बनाया। इनके संचालन के लिए रामलीला टिल्ला निवासी सागर वर्मा पुत्र बिहारी वर्मा को बतौर प्रबंधक नौकरी दी थी।
आरोप है कि सागर वर्मा ने गायक के सभी इंटरनेट मीडिया एकाउंट के रिकॉर्ड में स्वयं को मालिक दिखाते हुए बैंक खाते और मोबाइल नंबर जोड़ दिए। इस पर गायक को होने वाली कमाई प्रभावित हो गई।
17 लाख रुपये हो गए फ्रीज
जालसाजी के कारण गायक के एकाउंट पर 17 लाख रुपये फ्रीज हो गए थे। इसकी शिकायत करने पर 2 अगस्त 2024 को विरोध करने पर गायक दानिश की छवि इंटरनेट मीडिया पर धूमिल करने तथा अंजाम भुगतने की धमकी दी। दानिश ने बताया कि इंटरनेट मीडिया एकाउंट से सागर वर्मा ने अपने बैंक खाते, रिकॉर्ड हटाने पर आठ लाख रुपये की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर हत्या कराने की धमकी दी गई।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप देखेंगी खूबसूरत ताजमहल, आज आएंगी आगरा; पर्यटकों के लिए बंद नहीं होगा स्मारक
डर के कारण बताए बैंक खाते में ट्रांंसफर किए रुपये
इससे भयभीत गायक ने छह लाख रुपये आरोपित के बताए बैंक खाते में ट्रांसफर कराए थे। उसके बाद भी रिकार्ड से नाम और खाते नहीं हटाने पर आपत्ति जताई। इसके चलते आरोपित सागर ने पुन: 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। इसको लेकर गायक ने डीआर्दजी सहारनपुर के आदेश पर नगर कोतवाली में रंगदारी, धमकी देने सम्बंधित मुकदमा दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें- बाबा साहेब की अस्थियां हटाईं तो AAP करेगी प्रदेशव्यापी आंदोलन, 'आप' सांसद संजय सिंह की चेतावनी
इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। सभी रिकार्ड और गायक द्वारा लगाए गए आरोपों की गहनता छानबीन की जा रही है।