Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Extra Marital Affair: प्यार के लिए मुजफ्फरनगर थाने में पंचायत, पत्नी ने सुनाया ऐसा फैसला कि सब हो रह गए हैरान

    Updated: Wed, 22 May 2024 03:18 PM (IST)

    Muzaffarnagar News In Hindi युवती की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ कर दी थी। पति से उसके दो साल की बेटी भी है। अब प्रेमी के साथ रहने की जिद पर पंचायत बैठी। ...और पढ़ें

    Muzaffarnagar News: पति से तलाक लेने के बाद ही प्रेमी से करेगी शादी।
    Muzaffarnagar News: पति से तलाक लेने के बाद ही प्रेमी से करेगी शादी।

    HighLights

    1. भोपा थाने पर बुधवार को हुई दोनों पक्षों की पंचायत
    2. पति से तलाक लेने के बाद ही प्रेमी से करेगी शादी

    संवाद सूत्र, जागरण, भोपा/मुजफ्फरनगर। विवाहिता बोली कि वह कई वर्षों से प्रेमी से प्यार करती है, घरवालों ने उसकी बगैर मर्जी के निकाह कर दिया था, अब पति से तलाक लेने के बाद ही प्रेमी से शादी करेगी। पंचायत में प्रेमी ने भी विवाहिता के तलाक लेने के बाद शादी करने पर सहमती जताई। जिसके बाद दोनों पक्षों लोग थाने में समझौता देकर अपने अपने घरों को लौट गए।

    भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी मुस्लिम विवाहिता ने एसएसपी व भोपा थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह तीन साल पहले सहारनपुर जिले के गांव घदौली निवासी युवक से हुआ था, जिससे दो वर्ष की एक पुत्री भी है।

    दूसरे युवक से प्यार करती थी युवती

    विवाहिता का कहना है निकाह से पहले ही वह गांव में ही दूसरे सम्प्रदाय के युवक से प्रेम करती है। स्वजन ने उसकी मर्जी के खिलाफ निकाह कराया था। सात माह पहले वह अपने पति को छोड़कर मायके में आकर रहने लगी है और अब वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है। लेकिन उसका प्रेमी शादी करने से इनकार कर रहा है और वह तीन माह की गर्भवती भी है।

    Read Also: IT Raid: आगरा में जूता कारोबारियों के घर मिला करोड़ों का 'खजाना', 81 घंटे... 100 अफसर और बरामद हुई अकूत दौलत

    बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाया, जहां पर गणमान्य लोगों के साथ दोनों पक्षों की पंचायत शुरू हो गई। विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ ही शादी करने की इच्छा जताई और बोली कि वह अपने पति से तलाक लेकर ही प्रेमी से शादी करेगी। उनके पति ने बकरीद के बाद तलाक देने को बोला है।

    खबरें और भी

    Read Also:एक छोटी सी लव स्टोरी; इंस्टा पर इश्क-नाबालिग से निकाह की जिद पर अड़ी युवती, शामली में किशाेर के घर पहुंची और...

    प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग थाने आए थे तथा आपस में समझौता कर चले गए।