Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News; कमरा बंद कर साथी फरार, होटल मालिक की सूचना पर पुलिस पहुंची तो अंदर दिखा खौफनाक नजारा, टिहरी के युवक की मिली लाश

    Updated: Sun, 12 May 2024 02:11 PM (GMT+05:30)

    Muzaffarnagar News होटल कर्मचारी का शव कमरे में मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकलवाया। उसके साथ रहने वाले साथी की तलाश की जा रही है। आशंका ...और पढ़ें

    होटल कर्मचारी की हत्या के बाद जांच करते सीओ यतेंद्र सिंह नागर और इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह।
    होटल कर्मचारी की हत्या के बाद जांच करते सीओ यतेंद्र सिंह नागर और इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह।

    HighLights

    1. पंजाबी चाब होटल पर काम करता था युवक
    2. टिहरी गढ़वाल का रहने वाला था मृतक

    जागरण संवाददाता, खतौली/मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव घासीपुरा में होटल कर्मचारी की हत्या के बाद उसका शव कमरे में पड़ा मिला। 

    उत्तराखंड राज्य के टिहरी गढ़वाल निवासी आशुतोष उर्फ अमित रावत पिछले डेढ़ वर्ष से मंसूरपुर थाना क्षेत्र के बेगराजपुर गांव स्थित पंजाबी चाब होटल पर काम करता था। पंजाबी चाब होटल के स्वामी अमित कुमार की सूचना पर पुलिस ने जांच की।

    बाहर से ताला लगा था

    सीओ यतेंद्र सिंह नागर ने बताया, कि होटल कर्मचारी आशुतोष उर्फ अमित मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र निवासी युवक सागर के साथ घासीपुरा में किराए के मकान में रहता था। कमरे के भीतर उसका शव मिला है, जबकि बाहर से ताला लगा हुआ था। फोरेंसिक टीम और पुलिस कर्मियों ने शव को किसी तरह से बाहर निकाला है।

    ये भी पढ़ेंः Agra: लव मैरिज के बाद पत्नी वेब सीरीज में एक्ट्रेस बनीं, अभिनेत्री बनना पति को नापसंद, बोला-'एक्टिंग छोड़ेगी तभी रखूंगा अपने साथ'

    ये भी पढ़ेंः Girls Love Story: हरिद्वार में थीं दाेनों, पुलिस ने पकड़ा तो सात फेरों और सात जन्म तक साथ रहने की जिद पर अड़ी दो युवतियां

    मृतक के सिर पर दो स्थानों पर चोट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया आशुतोष की हत्या होना प्रतीत हो रहा है। उसके साथ रहने वाला युवक फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है।