Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ट्यूबवेल से चोरी करने गिरोह के दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, गाजियाबाद से लेकर मुजफ्फरनगर तक मचा रखा था आतंक

    Updated: Tue, 27 May 2025 05:34 PM (IST)

    मुजफ्फरनगर पुलिस ने ट्यूबवेल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े गए जिनमें से एक घायल हुआ है जबकि एक फरार ...और पढ़ें

    मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी देहात आदित्य बंसल।- जागरण
    मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी देहात आदित्य बंसल।- जागरण

    HighLights

    1. ट्यूबवेल चोर गिरोह का पर्दाफाश
    2. मुठभेड़ में एक बदमाश घायल
    3. चोरी की बाइक बरामद

    संवाद सूत्र, सिसौली। गाजियाबाद से लेकर मुजफ्फरनगर तक ट्यूबवेलों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। इनमें एक बदमाश के गोली लगी है, जबकि एक बदमाश भाग गया। बदमाशों से पुलिस ने चोरी की बाइक, ट्यूबवेलों से चोरी किए गए उपकरण व केबिल बरामद किए हैं।

    पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया, सोमवार रात सीओ फुगाना ऋषिका सिंह को सूचना मिली थी कि ट्यूबवेलों से चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश भौराकलां थानाक्षेत्र में वारदात के इरादे से घूम रहे है। सूचना के आधार पर भौराकलां थानाध्यक्ष पवन सिंह ने रात दो बजे पुलिस टीम के साथ भौराकला-कुरावा मार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी।

    इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर आते तीन बदमाशों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक छोड़कर जंगल की तरफ पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश आदिल उर्फ शौकीन उर्फ जैद निवासी गली नंबर एक मोहल्ला बिलासपुर थाना नई मंडी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दूसरे बदमाश इस्तकार कुरैशी निवासी भडल गांव थाना दोघट, जिला बागपत, हाल निवासी सफीपुर पट्टी कस्बा व थान बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि एक बदमाश वकील उर्फ काला निवासी रोडवेज बस स्टैंड के पीछे, इस्लामनगर थाना खतौली भाग गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अपनी गिरफ्त में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

    एसपी देहात ने बताया, बदमाशों से बिना नंबर की बाइक मिली है, जो गाजियाबाद अंकुर विहार से चोरी की गई थी। साथ ही ट्यूबवेलों से चोरी किया गया सामान व केबिल मिला है। उन्होंने बताया, आदिल उर्फ शौकीन पर गाजियाबाद, मेरठ व मुजफ्फरनगर में 16 मुकदमे में दर्ज है, जबकि इस्तकार पर गाजियाबाद व मुजफ्फरनगर में तीन मुकदमे दर्ज है। फरार तीसरे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है।

    खबरें और भी

    एसपी देहात ने बताया, यह गिरोह संगठित होकर पुश चोरी चोरी के अलावा लूट की वारदातें करता है और ट्यूबवेलों से चोरी किए गए सामान को कबाड़ियों को बेच देता है।