Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: जाट लैंड से पश्चिम का सियासी तापमान भांप गए अमित शाह, यूपी की 14 सीटों के लिए भरी हुंकार

    Updated: Thu, 04 Apr 2024 08:05 AM (GMT+05:30)

    Lok Sabha Election 2024 राजनीति के मंझे खिलाड़ी और भाजपा के ‘चाणक्य’ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाषण की शुरूआत में जाट लैंड का जिक्र किया। जाट लैं ...और पढ़ें

    जाट लैंड से पश्चिम का सियासी तापमान भांप गए अमित शाह, यूपी की 14 सीटों के लिए भरी हुंकार
    जाट लैंड से पश्चिम का सियासी तापमान भांप गए अमित शाह, यूपी की 14 सीटों के लिए भरी हुंकार

    दिलशाद सैफी, मुजफ्फरनगर। (Lok Sabha Election 2024) राजनीति के मंझे खिलाड़ी और भाजपा के ‘चाणक्य’ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाषण की शुरूआत में जाट लैंड का जिक्र किया। जाट लैंड के बीच धर्म के साथ विकास, सुशासन की तान छेड़ी तो भीड़ ने भी सुर मिला दिया।

    वोटरों की गोलबंदी करने के साथ मोदी की गारंटी पर विश्वास का सूत्र बांधने में कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने शब्द स्वयं बोले, लेकिन जनता से मुट्ठी बंद कराकर मुहर लगवाई। यहां से पश्चिम की 14 सीटों के लिए मोदी लहर का संदेश दिया।

    अमित शाह ने स्वतंत्रता सेनानियों पर किया हमला

    भारत माता की जय...के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मुजफ्फरनगर के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। सपा समेत कांग्रेस पर सीधा हमला किया। कहा, कि दस वर्ष की अनवरत यात्रा में भरपूर विकास देखने को मिला है।

    पहले की सरकारों के पास विजन नहीं था, जिस कारण बड़े-बड़े मुद्दे अटके हुए थे। बीच-बीच में भीड़ को धर्म के साथ राष्ट्रप्रेम की भावना भी जगाते रहे। उन्होंने कहा, कि सपा का सूपड़ा साफ करना है, इसके लिए कोई सोच-विचार नहीं करना है।

    खबरें और भी

    चौधरी चरण सिंह का किया जिक्र

    मुजफ्फरनगर की भूमि से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने देशभर के किसानों की आवाज को बुलंद किया। चौधरी चरण सिंह को सम्मान देने का जिक्र किया तो पंडाल नारेबाजी से गूंज उठा।

    उन्होंने भाषण में गन्ना, किसान और भुगतान को रखा और उत्थान की बात दोहराई। गठबंधन को कोसने के साथ उन्होंने पश्चिमी यूपी के सियासी तापमान को भांपने में तनिक देर नहीं लगाई। जम्मू-काश्मीर से 70 वर्ष बाद खुशहाली देखी है। मोदी सरकार ने वहां अनुच्छेद-370 हटाकर आतंकवाद की कमर तोड़ी है, अब भारत ऐसा है, कि पाकिस्तान में घुसकर आतंकवाद का खात्मा कर देता है।

    केंद्रीय गृहमंत्री ने अपने भाषण में धर्म का संवाद किया तो पंडाल का माहौल बदल गया। बोले कि कांग्रेस और प्रदेश में पूर्व की सरकारों ने रामलला के मंदिर में अड़चनें डाले रखीं, लेकिन यह मोदी सरकार है, जो केस जीतती है और भूमि पूजन भी कराती है।

    22 जनवरी को श्रीरामलला का भव्य मंदिर भी बनवा देती है। वर्तमान में देश सुरक्षित हाथों में है, इन्हें 400 पार का आंकडा देकर अधिक मजबूत बनाना है। अंत में भारत माता की जय...वंदे मातरम् और श्रीराम का जयघोष कर जनता को प्रणाम किया।

    इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: सपा ने काटा एक और प्रत्याशी का टिकट, अखिलेश ने इस लोकसभा सीट पर खेला ब्राह्मण कार्ड