Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिवभक्त ध्यान दें! यह है 'एक्सप्रेस कांवड़', इसकी लंबाई 24 फुट है और इसके संचालक हैं मोदीनगर के तीन दोस्त

    By Jishan Mohamad Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 03 Aug 2026 06:51 PM (IST)

    गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी तीन दोस्त 24 फुट लंबी 'एक्सप्रेस कांवड़' लेकर पुरकाजी से गुजरे, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। यह अनोखी कांवड़ उन्होंन ...और पढ़ें

    पुरकाजी से 24 फुट लंबी एक्सप्रेस कांवड़ लेकर गुजरते कांवड़िये। जागरण

    पुरकाजी से 24 फुट लंबी एक्सप्रेस कांवड़ लेकर गुजरते कांवड़िये। जागरण

    HighLights

    1. मोदीनगर के तीन दोस्त लाए 24 फुट लंबी कांवड़।

    2. हरिद्वार से शुरू हुई अनोखी एक्सप्रेस कांवड़ यात्रा।

    3. कांवड़ में 11 लीटर पवित्र गंगाजल अर्पित होगा।

    संवाद सूत्र, पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। आस्था और मित्रता का अनोखा उदाहरण पेश करते हुए गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी तीन दोस्त 24 फुट लंबी ''एक्सप्रेस कांवड़'' लेकर पुरकाजी से गुजरे। इस विशेष कांवड़ को देखने के लिए मार्ग पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

    दिल्ली के निवाड़ी गार्डन निवासी विजय, मुकुल और कपिल कुमार ने बताया कि वे 31 जुलाई को हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी से यह कांवड़ लेकर चले थे। टीम में कुल छह सदस्य शामिल हैं। इस अनोखी कांवड़ में 11 लीटर पवित्र गंगाजल रखा गया है। तीनों दोस्तों ने बताया कि उन्होंने इस बार कुछ अलग करने की सोची थी। इसी कारण 24 फीट लंबी एक्सप्रेस कांवड़ खुद तैयार की।

    शिवभक्त ने बताया कि हर साल कांवड़ लाते हैं, लेकिन इस बार टीम के सभी छह सदस्यों ने मिलकर यह एक्सप्रेस कांवड़ बनाने का फैसला किया। टीम के अन्य सदस्य रोहित, पारस और श्रवण भी कांवड़ के साथ चल रहे हैं। कांवड़ में रखे 11 लीटर गंगाजल को वे अपने क्षेत्र के शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ को अर्पित करेंगे।