Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हनी ट्रैप गैंग का राजफाश, लोगों के विरुद्ध रेप व छेड़छाड़ के झूठे केस कराते थे दर्ज, महिला समेत चार आरोपित गिरफ्तार

    By Dilshad Ali Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 09 Mar 2026 05:30 AM (IST)

    Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह गिरोह महिलाओं ...और पढ़ें

    मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में आरोपि‍तों के बारे में जानकारी देते अधि‍कारी।

    मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में आरोपि‍तों के बारे में जानकारी देते अधि‍कारी।

    HighLights

    1. मुजफ्फरनगर पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह का किया भंडाफोड़।

    2. महिला सदस्य से दर्ज कराते थे दुष्कर्म के झूठे मुकदमे।

    3. समझौते के नाम पर लोगों से वसूलते थे मोटी रकम।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह का राजफाश कर महिला समेत चार आरोपित गिरफ्तार किए हैं। यह गिरोह अपनी महिला सदस्य से लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म एवं छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज कराते थे। बाद में मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाकर युवकों, लोगों को हनी ट्रैप का शिकार बनाते थे, जिनसे मोटी रकम वसूलते थे।

    रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि नई मंडी थाने पर गांव रथेड़ी निवासी मोहम्मद दिलशाद ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसके पुत्रों मोहम्मद सालिक व सैय्यद फैज के विरुद्ध सरवट निवासी महिला वरजीना पुत्री कुदरत अली ने थाना सिडकुल, हरिद्वार (उत्तराखंड) में छेडछाड व दुष्कर्म के प्रयास का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। अब समझौता करने के नाम पर हनी ट्रैप कर 10 लाख रुपये की मांग की जा रही है।

    इस पर सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने जांच की। पुलिस ने मामले में महिला वरजीना, उसके साथी आफताब पुत्र नवाब, रियासत पुत्र अनवर, साजिद पुत्र समसू निवासी गांव रथेड़ी को गिरफ्तार किया। महिला अपने साथियों के संग मिलकर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे लिखवाकर उसमें समझौता करने के लिए युवकों, लोगों को हनी ट्रैप का शिकार बनाती थी। उसके बाद मोटी रकम वसूलकर मजिस्ट्रेटियल में बयान बदल देती थी, जिससे मुकदमों में फाइनल रिपोर्ट लगती थी।

    अभी तक इस तरह से चार मामले पकड़े गए हैं, जिनमें हनी ट्रैप किया गया है। इनके पास से मिले कागजातों के आधार पर मोटी रकम का लेन-देन बरामद हुआ है। यह गिरोह ग्रामीण स्तर पर प्रधान का चुनाव लड़ने वालों को निशाना बनाते थे, जिससे वह चुनाव नहीं लड़ सके और ब्लैकमेल कर रकम वसूलते थे। पुलिस ने महिला व उसके चार साथियों को पकड़ा है, जबकि एक साथी परवेज पुत्र अनवर फरार है।

    खबरें और भी

    आरोपित महिला कर चुकी दो शादी

    एसएसपी संजय कुमार वर्मा के अनुसार आरोपित महिला वरजीना की आठ साल पहले तसव्वर से शादी हुई थी। उसके बाद आरोपित सरवट में जहां सिलाई करती थी, उससे अवैध सम्बंध बनाने के बाद दूसरी शादी कर ली। दूसरे पति को भी छोड़कर आरोपित रथेड़ी निवासी परवेज के साथ रहती है, जिसे अपना पति बताती है। महिला और उसके गिरोह की कुंडली खंगाल रही है।

    रियासत के होटल पर करते थे समझौता

    आरोपित रियासत रथेड़ी गांव से प्रधानी का चुनाव लड़ चुका है। उसका दिल्ली-देहरादून हाईवे पर अनजल के नाम से होटल है। गिरोह होटल को हनी ट्रैप कांड के लिए प्रयोग करता था। आरोपितों ने वर्ष 2024 में मोहम्मद सलीम निवासी कूकड़ा को दुष्कर्म के झूठेे मामले में फंसाया और बाद में मोटी रकम वसूलकर फैसला किया।

    थाना सिखेड़ा में तहरीर देकर शादाब निवासी निराना के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया, उसे भी हनी ट्रैप में फंसाकर फैसला किया गया। इसी तरह से अभी तक चार मामले इनके पकड़े गए हैं। यह गिरोह अनजल होटल पर समझौता करते थे। जांच के बाद पुलिस होटल को सील करेगी।