Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पहले प्रेमिका का गला रेता फिर खुद को चाकू मारकर युवक ने दे दी जान, यूपी में प्रेम कहानी का खौफनाक अंत

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 06:00 AM (IST)

    जानसठ के भलवा गांव में शादी से पहले प्रेमी युगल ने आत्मघाती कदम उठाया। युवक रोहित ने प्रेमिका प्रगति की चाकू से गला रेतकर हत्या की, फिर खुद भी गला रेत ...और पढ़ें

    प्रगति उर्फ डोली और रोहित कुमार का फाइल फोटो

     प्रगति उर्फ डोली और रोहित कुमार का फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, जागरण जानसठ (मुजफ्फरनगर)। शादी से चंद दिनों पहले ही जानसठ क्षेत्र के गांव भलवा में प्रेमी युगल ने आत्मघाती कदम उठा लिया। कमरे में बंद होकर युवक ने पहले तो चाकू से गर्दन रेत कर प्रेमिका की हत्या की और फिर अपना गला रेत लिया।

    दोनों ही अनुसूचित वर्ग से थे और मकान आमने-सामने हैं। इनका प्रेम प्रसंग परिवार वालों को मजूर नहीं था। आगामी आठ फरवरी को युवती और फिर 18 फरवरी को युवक की शादी होने वाली थी। घटना से गांव में मातम पसर गया। युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और संविदा पर रोडवेज में परिचालक था।

    यह घटना गुरुवार को शाम लगभग सवा चार बजे हुई। भलवा गांव निवासी 28 वर्षीय प्रगति उर्फ डोली पुत्री विजयपाल और उसके घर के सामने रहने वाले 30 वर्षीय रोहित पुत्र धारा के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी दोनों के परिवार वालों को हुई।

    प्रगति के स्वजन ने दिल्ली में उसका रिश्ता तय किया था और तीन दिन बाद आठ फरवरी को उसकी बरात आनी थी। वहीं, रोहित के स्वजन ने उसका रिश्ता खतौली क्षेत्र के तिगाई गांव में किया था और 18 फरवरी को उसकी भी शादी होनी थी। प्रेमी युगल यह शादी नहीं करना चाहते थे।

    खबरें और भी

    गुरुवार को प्रगति का भाई प्रदीप अपनी मां को साथ लेकर शादी की तैयारियों के संबंध में कपड़ों की खरीदारी करने खतौली गया था। जबकि प्रगति की भाभी स्वाति और छोटी बहन रीतू गोबर पथाई करने घर से बाहर गई हुई थीं। छोटा भाई क्रिश क्रिकेट खेलने गया था।

    प्रगति घर के कमरे में अकेली थी। तभी रोहित यहां पहुंचा और कमरे में जाकर अंदर से कुंडी बंद कर ली। उसने चाकू से गला रेतकर प्रगति की हत्या कर दी और फिर अपने गले पर चाकू से वार कर आत्महत्या कर ली। प्रगति की भाभी व बहन मकान में आई दरवाजे के नीचे से खून बहता देख चौंक गई।

    कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने शोर मचाया, तो पड़ोसी भी आ गए। उन्होंने धक्का मारकर गेट खोला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी देहात आदित्य बंसल और सीओ जानसठ रुपाली राय चौधरी, थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। दोनों के शवों को बाहर निकवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।

    घटना से दोनों परिवार व गांव में कोहराम मच गया। रोहित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। जबकि उसकी दोनों बड़ी बहनों की शादी हो गई थी। वहीं, प्रगति गुरुग्राम में नौकरी करती थी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रेम प्रसंग में विफल होने की वजह से यह घटना हुई है। प्रगति के भाई प्रदीप ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- शादी समारोह में खाने की प्लेट खत्म होने पर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, पुलिस की मौजूदगी में हुई दुल्हन की विदाई