विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरनगर में नकाबपोश बदमाशों ने की युवक की हत्या, साले-ससुर समेत 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Published: Wed, 28 Oct 2026 08:09 AM (GMT+05:30)

मुजफ्फरनगर के खतौली में प्रेम विवाह के चलते एक युवक अक्षय की नकाबपोश बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।

मृतक अक्षय का फाइल फोटो

मृतक अक्षय का फाइल फोटो

HighLights

  1. खतौली में प्रेम विवाह के कारण युवक की हत्या।

  2. नकाबपोश बदमाशों ने ईंट-डंडों से पीटकर मारा।

  3. साले-ससुर सहित पांच पर हत्या का मुकदमा।

संवाद सहयोगी मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव के युवक की सोमवार की रात जानसठ रोड पर नकाबपोश बदमाशों ने पीटकर हत्या कर दी। ईंट से सिर पर प्रहार किए। हमले में मृतक का साथी घायल हो गया।

डेढ़ साल पहले मृतक ने सराय रसूलपुर निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों पक्ष अनुसूचित वर्ग से है। आरोप है कि युवती के स्वजन जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मृतक के साले-ससुर भाई समेत पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। युवक के साथ घायल युवक से भी पूछताछ की गई है।

गांव बिहारी निवासी 23 वर्षीय अक्षय पुत्र दलीप नोएड़ा में कपड़े के शोरूम पर काम करता था। सोमवार को बाइक से मवाना दवाई लेने जा रहा था, लेकिन वहां नहीं गया और खतौली पहुंचा गया। रात में गांव के साथी आकाश के साथ जानसठ रोड चूना भट्टी कॉलोनी के पास खड़ा था, तभी नकाबपोश युवक आए और अक्षय पर डंडे और ईंटों से हमला किया।

81583160

सिर पर ईंट से प्रहार किए गए। उसका साथी ने बीचबचाव का प्रयास किया तो उसे पर भी हमला किया गया। जिसमें वह घायल हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया। जहां, चिकित्सकों ने अक्षय को गंभीर हालत के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसे मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, रात करीब 11 बजे उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

एसपी सिटी अमृत जैन ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतक अक्षय के स्वजन से जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि अक्षय घायल हालात में पड़ा मिला था। मृतक ने वर्ष 2025 में आरोपित की बहन रुद्रमा से प्रेम विवाह किया था। दोनाें नाेएड़ा में साथ रह रहे थे।

युवती के स्वजन रंजिश रखते थे। साक्ष्य के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके अलावा अन्य लाेग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस टीम को उनकी धरपकड़ के लिए लगाया गया है। मृतक की रैकी किसने की, उसका भी पता किया जा रहा है। अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे है।

आरापितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मृतक की मां ममतेश ने रुद्रमा के भाई वासू, पिता कंवरपाल सहित सतेंद्र, बिजेंद्र, अमरपाल पुत्र अतर सिंह गांव सराय रसूलपुर के विरुद्ध बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

छह बहनों का इकलौता भाई था अक्षय

मेरठ से पोस्टमार्टम के बाद अक्षय का शव शाम को घर लाया गया। जैसे ही शव एंबुलेंस से उताकर घर के अंदर ले जाया गया तो स्वजन और रिश्तेदार बिलख पड़े। मृतक छह बहनों का इकलौते भाई था। शिव जैसे ही गांव पहुंचा लोगों की आंखें छलक आई। गमगीन माहौल में गांव स्थित श्मशानघाट में शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक की पत्नी रुद्रमा गर्भवती हैं।

यह भी पढ़ें- UP CM Yogi Adityanath: ‘विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, कानपुर से सपा-कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।