रूस की जेल में बंद बेटे की मां बोलीं- यूक्रेन युद्ध में शामिल होने का बनाया जा रहा दबाव; मदद को अखिलेश यादव से मिलीं
मुजफ्फरनगर के बड़सू गांव का एक युवक चार माह से रूस की जेल में बंद है। उसकी मां ने बेटे ...और पढ़ें

लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से रूस की जेल में बंद बेटे की वतन वापसी को मदद का आग्रह करतीं अनीता और इंसेट में यश का फाइल फाेटो।.सौ.स्वयं
HighLights
मुजफ्फरनगर का युवक यश सैनी चार माह से रूस की जेल में है बंद।
साजिश के तहत मादक पदार्थ के मामले में फंसवाने का आरोप।
संवाद सहयोगी, खतौली (मुजफ्फरनगर)। बड़सू गांव का युवक चार माह से रूस की जेल में बंद है। इकलौते बेटे के फंसे होने से विधवा मां की आंखों से आंसू छलक रहे हैं। मां ने सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव से मिलकर बेटे की वतन वापसी में मदद का आग्रह किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है।
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल सैनी व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा ने 20 सितंबर को लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बड़सू गांव की अनीता पत्नी स्व. संजय सैनी को मिलवाया। अनीता ने भावुक होते हुए अपनी पीड़ा सुनाई।
उन्होंने बताया कि उनके इकलौते बेटे यश सैनी को रूस में डिलीवरी ब्वाय की नौकरी के लिए ऑनलाइन आफर मिला था। 27 अप्रैल को बैंकाक के रास्ते वह रूस पहुंचा। इस दौरान उसे अलग-अलग अपार्टमेंट में रखा गया। 17 मई को डिलीवरी ब्वाय की नौकरी पर रखा गया। वहां उसे साजिश के तहत मादक पदार्थ के मामले में फंसवा दिया गया।
रूस में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया। उस पर सेना में शामिल होकर यूक्रेन युद्ध में भेजने या जेल में ही रहने का दबाव भी बनाया गया। उसे हिंदी भाषा का ट्रांसलेटर और वकील भी नहीं दिया जा रहा है। जिससे वह अपना सही पक्ष रख सके। भारतीय वाणिज्य दूतावास से भी कोई सहायता नहीं मिल सकी।
बताया कि उम्मीद थी कि उनका बेटे बेहतर रोजगार के लिए रूस गया है और अपने जीवन को बेहतर बनाएगा। दिनरात बेटे की चिंता बनी रहती है। मां की आंखों से छलकते आंसू देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए। अखिलेश यादव ने महिला को उसके बेटे की वतन के लिए हरसंभव मदद करवाने का भरोसा दिया है। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, पिछड़ा आयोग के पूर्व सदस्य बृजराज सैनी व पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनय पाल ने भी अनीता की सहायता करवाने के लिए पत्र लिखा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।